Biodata Maker

इतनी महंगी घड़ी पहनते हैं शाहरुख खान, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023 (12:36 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने करीब 4 साल बाद फिल्म 'पठान' के जरिए धमाकेदार कमबैक किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। हाल ही में शाहरुख खान 'पठान' के प्रमोशन इवेंट में नजर आए थे। इस दौरान उनकी घड़ी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खिंच लिया। 

 
दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दीपिका शाहरुख को अपने स्किनकेयर रूटीन बताती हैं, जिसे वो फॉलो करते दिख रहे हैं। वीडियो में शाहरुख खान ब्लू कलर की शानदार रिस्ट वॉच पहने नजर आ रहे हैं। 
 
शाहरुख खान की इस घड़ी की कीमत करोड़ों रुपए में है। किंंग खान की ये घड़ी ऑडेमर्स पिगुएट की है। ये रॉयल ओक परपेचुअल कैलेंडर घड़ी है। इस घड़ी की कीमत 4.98 करोड़ रुपए है। 
 
शाहरुख खान अपने लग्जरी लाइफ स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। चाहे उनका घर हो, कपड़े या फिर घड़ी उन हर चीज लग्जरी होती है। शाहरुख की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग हैं। 
 
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' अब तक बॉक्स ऑफिस पर 458.97 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। पठान केजीएफ 2 को मात देकर सबसे अधिक कमाई करने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बन गई है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'मन्नू क्या करेगा' के लिए साची बिंद्रा ने पुर्तगाल में दिया था ऑडिशन, जिया के किरदार में जीता दिल

महावतार नरसिम्हा ने ओटीटी पर भी रचा इतिहास, नेटफ्लिक्स पर 24 घंटे से ज़्यादा समय तक बनीं हुई है #1

राइज एंड फॉल: धनश्री वर्मा का बड़ा खुलासा – रिश्ते असली या गेम की चाल?

अक्षय कुमार-अरशद वारसी की 'जॉली एलएलबी 3' ने ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन, 'निशानची' से मिली कड़ी टक्कर

कपिल शर्मा शो में कीकू शारदा का बाबूराव बनना मेकर्स को पड़ गया महंगा, फिरोज नाडियाडवाला ने भेजा लीगल नोटिस

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख