Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पवन कल्याण की तीसरी पत्नी अन्ना की मन्नत हुई पूरी, बेटे के ठीक होने पर तिरुपति मंदिर में कराया मुंडन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pawan Kalyan wife

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 14 अप्रैल 2025 (16:21 IST)
साउथ सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने तिरुमाला मंदिर में अपने बाल अर्पित किए। अन्ना की मंदिर में मुंडन करवाते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अन्ना ने अपनी मन्नत पुरी होने पर अपने बाल अर्पित किए हैं। 
 
अन्ना कोनिडेला ने अपने बेटे के ठीक होने की मन्नत मांगी थी। दरअसल, बीते दिनों पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला का बेटा मार्क शंकर सिंगापुर एक समर कैंप में गया था। यहां स्कूल में भीषण आग लग गई, जिसमें मार्क भी फंस गया था। इस दर्दनाक हादसे में मार्क के हाथ-पैर जल गए थे। 
 
इस हादसे में मार्क बाल-बाल बच गए। पवन कल्याण हाल ही में अपने बेटे को सिंगापुर से वापस लेकर लौटे हैं। मार्क के ठीक होकर वापस लौटने पर अन्ना ने तिरुपति मंदिर में अपने बाल मुंडवाकर मन्नत पूरी की। 
 
पवन कल्याण की जन सेना पार्टी ने अपने सोशल मी‍डिया अकाउंट पर अन्ना के मुंडन कराते और धार्मिक अनुष्ठान करते तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, श्रीमती अन्ना कोनिडेला ने तिरुमाला के भगवान वेंकटेश्वर को अपनी श्रद्धा अर्पित की। श्री वराह स्वामी के दर्शन करने के बाद, श्रीमती अन्ना कोनिडला ने सभी भक्तों के साथ पद्मावती कल्याण कट्टा पर अपने बाल अर्पित किए।
 
बता दें कि अन्ना रूस की रहने वाली हैं और एक मॉडल हैं। पवन कल्याण ने अन्ना संग तीसरी शादी साल 2013 में रचाई थी। पवन की पहली शादी साल 1997 में नंदिनी से हुई थी। 2001 में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद पवन ने साल 2009 में रेणु देसाई संग दूसरी शादी रचाई। दोनों 2012 में अलग हो गए थष। इसके बाद पवन ने अन्ना संग शादी रचाई। अन्ना की भी यह दूसरी शादी है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'ग्राउंड जीरो' का श्रीनगर में होगा रेड कार्पेट प्रीमियर, 38 सालों बाद पहली फिल्म को मिला ये सम्मान