इस वजह से सितंबर-अक्टूबर की अवधि 'टाइगर श्रॉफ' के लिए रहा है एक सफल समय

Webdunia
रविवार, 4 अक्टूबर 2020 (14:11 IST)
प्रतिभा, बहुमुखता और चुनौतीपूर्ण स्पिरीट के संयोग से, टाइगर श्रॉफ ने सिने उद्योग में अपने लिए एक विशेष स्थान बनाया है। उनके हाय ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस हों या उनके जटिल डांस मूव्स, अभिनेता ने अपने हर प्रोजेक्ट के साथ अपने स्तर को उठाया है।

 
इस मल्टी-हाइफ़न स्टार ने अपने डेब्यू गीत 'अनबिलीवेबल' के साथ धूम मचा दी है और यह गीत सही मायनों में सूची में सबसे ऊपर है। उनका ट्रैक 'अनबिलीवेबल' हाल ही में प्रदर्शित किया गया है और इस पर प्रशंसकों ने जो तारीफ और प्यार बरसाया है, वह अविश्वसनीय है।

सितंबर-अक्टूबर की अवधि हमेशा टाइगर के लिए एक वरदान रही है। सबसे कम उम्र के एक्शन स्टार ने एक्शन फिल्म 'वॉर' में खालिद के रूप में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रशंसा हासिल की थी। यह फिल्म 2019 के लिए ब्लॉकबस्टर साबित हुई और उसने 1 दिन में 52 करोड़ की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की।
 

फिल्म 'वॉर' एकमात्र ऐसी फिल्म थी जो, पिछले साल सबसे अधिक चर्चा का विषय बनी थी। 'अनबिलीवेबल' के साथ इस साल, टाइगर ने संगीत की दुनिया पर कब्जा कर लिया है- और उनका संगीत उनके प्रशंसकों के लिए एक सुखद आश्चर्य का विषय बना है।
 
चाहे वह उनकी आवाज हो या उनके अल्ट्रा-स्मूद डांस मूव्स, टाइगर ने सभी का दिल जीत लिया है। उनके गीत और वॉर दोनों की सफलता सही मायने में उचित ठहराती है कि टाइगर के लिए कुछ भी संभव है। विशेष रूप से, सितंबर-अक्टूबर की अवधि भाग्यशाली है।
 
टाइगर श्रॉफ के क्राफ्ट में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। अपनी प्रतिभा में विविधता लाने के बाद, टाइगर को एक ऑल राउंडर- ऐस डांसर, अभूतपूर्व गायक और एक बहुमुखी अभिनेता के रूप में आसानी से देखा जा सकता है। सभी सही कारणों के लिए, वर्तमान में टाइगर सबसे अधिक मांगवाले अभिनेता है।
 
इस अविश्वसनीय यात्रा को और अधिक यादगार बनाने के लिए, टाइगर श्रॉफ ने अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देने के लिए सोशल मीडिया चुनौती दी है। 'अनबिलीवेबल' टाइगर श्रॉफ द्वारा गाया गया है और बिग बैंग म्युजिक के गौरव वाधवा द्वारा निर्मित है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख