मन की बात में पीएम मोदी ने किया राज कपूर, मोहम्मद रफी, एएनआर, तपन सिन्हा को याद

WD Entertainment Desk
रविवार, 29 दिसंबर 2024 (15:11 IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को वर्ष 2024 के अपने अंतिम 'मन की बात' कार्यक्रम में भारतीय सिनेमा के चार दिग्गजों राज कपूर, मोहम्मद रफी, अक्किनेनी नागेश्वर राव (एएनआर) और तपन सिन्हा को उनके जन्म शताब्दी वर्ष पर याद किया।
 
मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम में कहा, वर्ष 2024 में हम फिल्म जगत की कई महान हस्तियों की 100वीं जयंती मना रहे हैं। इन विभूतियों ने भारतीय सिनेमा को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई। हमारे पूरे फिल्म जगत के लिए इन हस्तियों का जीवन प्रेरणा जैसा है। राज कपूर जी ने फिल्मों के माध्यम से दुनिया को भारत की ‘सॉफ्ट पावर’ से परिचित कराया।
 
पीएम मोदी ने कहा कि रफी साहब की आवाज में वो जादू था जो हर दिल को छू लेता था। उन्होंने गायक के बारे में कहा, उनकी आवाज अद्भुत थी। भक्ति गीत हों या रोमांटिक गीत, दर्द भरे गाने हों, हर भाव को उन्होंने अपनी आवाज से जीवंत कर दिया। एक कलाकार के रूप में उनकी महानता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज भी युवा-पीढ़ी उनके गानों को उतनी ही शिद्दत से सुनती है। यही तो है सदाबाहर कला की पहचान।
 
मोदी ने तेलुगु सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एएनआर की प्रशंसा की और कहा कि उनकी फिल्मों ने भारतीय परंपराओं एवं मूल्यों को बखूबी प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में कहा, तपन सिन्हा जी की फिल्मों ने समाज को एक नयी दृष्टि दी। उनकी फिल्मों में सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय एकता का संदेश रहता था।
 
हिंदी फिल्म जगत के 'शोमैन राज कपूर और भारतीय सिनेमा के महानतम पार्श्व गायकों में से एक रफी की जन्मशती क्रमशः 14 दिसंबर और 24 दिसंबर को मनाई गई। अक्किनेनी नागेश्वर राव तेलुगु फिल्म जगत के सबसे प्रमुख व्यक्तियों में से एक थे, जिन्होंने अपने सात दशक के करियर में कई ऐतिहासिक फिल्मों में अभिनय किया। राव की 20 सितंबर को 100वीं जयंती मनाई गई थी। वहीं प्रमुख बंगाली सिनेमा निर्देशकों में से एक सिन्हा की जयंती दो अक्टूबर को मनाई गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

विक्रांत मैसी के बाहर होने के बाद यह 'बिग बॉस' विनर बनेगा 'डॉन 3' का विलेन!

फेमस निर्देशक चंद्र बरोट का 86 साल की उम्र में निधन, अमितभा बच्चन की फिल्म डॉन का किया था निर्देशन

सोनू सूद की सोसायटी में घुसा सांप, एक्टर ने हाथ से पकड़कर फैंस को दी ये चेतावनी

शाहरुख खान की किंग में राघव जुयाल की एंट्री, निभाएंगे यह किरदार

सैयारा के तूफान से डरे अजय देवगन, सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज डेट पोस्टपोन, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख