सलमान खान को धमकी भरा ईमेल भेजने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

WD Entertainment Desk
सोमवार, 27 मार्च 2023 (13:00 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बीते काफी समय से जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसके बाद से पुलिस ने उनकी सुरक्षा सख्त कर दी है। हाल ही में सलमान को एक धमकी भरा ईमेल भी भेजा गया था। अब पुलिस ने सलमान को ईमेल भेजने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान पुलिस ने मुंबई पुलिस के साथ एक ज्वॉइंट ऑपरेशन में राजस्थान से आरोपी को गिरफ्तार किया। 

 
मुंबई पुलिस ने जोधपुर से 21 साल के धाकड राम बिश्नोई को ‍गिरफ्तार किया है। हालांकि इस ये शख्स बिश्नोई गैंग का नहीं है। इस मामले में 18 मार्च को मुंबई के ब्रांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। अपनी जांच में पुलिस ने पाया कि यह मेल राजस्थान के जोधपुर से भेजा गया था।
 
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शख्स को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले से ही आर्म्स एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आरोपी ने यह धमकी भरा ईमेल किस मकसद से भेजा था। 
 
गौरतलब है ‍कि सलमान को ‍मिले धमकी भरे ईमेल में लिखा था, गोल्डी भाई को बात करनी है तेरे बॉस सलमान से। इंटरव्यू (लॉरेंस बिश्नोई) देखा ही लिया होगा उसने शायद नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेगा। मैटर क्लोज करना है तो बात करवा दियो, फेस टू फेस करना हो वो बता दियो। अभी टाइम रहते बता दिया है अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख