राजश्री की अगली फिल्म से एक्टिंग डेब्यू करेंगी पूनम ढिल्लो की बेटी पलोमा

Webdunia
शुक्रवार, 20 मई 2022 (15:13 IST)
राजश्री प्रोडक्शन्स ने राजवीर देओल के साथ अपनी आगामी फिल्म के लिए मुख्य भूमिका में अभिनेत्री पलोमा को कास्ट करने की बात पर मुहर लगा दी है। बता दें कि यह फिल्म प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश एस. बड़जात्या के निर्देशन में बननेवाली पहली फिल्म होगी।

 
फिलहाल तो फिल्म का टाइटल नहीं रखा गया है। लेकिन ये फिल्म राजश्री की 59वीं फिल्म होगी और जुलाई 2022 में मुंबई में फ्लोर पर जाएगी। सदाबहार पूनम ढिल्लों और प्रख्यात निर्माता अशोक ठकेरिया की बेटी पलोमा को लीड एक्ट्रेस के लिए कास्ट करके राजश्री फिल्म्स काफी खुश है। 
 
फिल्म एक आज के युग की प्रेम कहानी होगी, जो एक भव्य डेस्टिनेशन शादी के दौरान निखरती है। फिल्म के डायरेक्टर अवनीश कहते हैं, 'पलोमा एक बेहतरीन कलाकार हैं और उनकी स्क्रीन पर जबरदस्त उपस्थिति है। वह मेरे किरदार के लिए एकदम फिट हैं। उनकी अपार कार्य नैतिकता और उत्साह उनके साथ प्रतिदिन काम करना रोमांचक बनाता है। 
 
उन्होंने कहा, पलोमा और राजवीर स्क्रीन पर एक साथ शानदार केमिस्ट्री साझा करते हैं। वे दोनों अपनी भूमिकाओं में सहजता से घुल-मिल गए हैं।
 
यह फिल्म, प्यार के रिश्तों और उनकी जटिलताओं और सरलताओं की कहानी को दर्शाएगा। राजश्री फिल्म्स हमेशा से नए प्रतिभाओं को मौका देने के लिए जाना जाता है। अपनी 75 साल की विरासत में, राजश्री ने आजतक कई जाने-माने सितारों को सफल ब्रेक दिए हैं। अवनीश की फिल्म में अभिनय करने वाले राजवीर और पलोमा के साथ, इस विरासत को आगे बढ़ाया जाएगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख