dipawali

पर्दे पर ही नहीं असल जिंदगी में भी सुपरस्टार हैं प्रभास, मदद के लिए हमेशा रहते हैं आगे

WD Entertainment Desk
बुधवार, 9 अप्रैल 2025 (11:54 IST)
प्रभास सिर्फ बॉक्स ऑफिस के सुपरस्टार नहीं हैं, वो सच में एक पैन-इंडिया आइकन हैं जिन्होंने अपनी सादगी और दरियादिली से करोड़ों दिल जीते हैं। उनकी फिल्में रिकॉर्ड तोड़ती हैं, लेकिन असल ज़िंदगी में उनका इंसानियत भरा बर्ताव ये साबित करता है कि उनकी स्टारडम सिर्फ परदे तक सीमित नहीं है। 
 
कभी बड़ी डोनेशन देकर, तो कभी ज़रूरतमंदों की चुपचाप मदद करके प्रभास हर बार ये दिखाते हैं कि वो रील ही नहीं, रियल लाइफ में भी हीरो हैं। यहां जानिए ऐसे 5 मौके जब प्रभास ने साबित किया कि ऑन स्क्रीन हो या फिर ऑफ स्क्रीन असली सुपरस्टार वही हैं।
 
कोविड-19 राहत कार्यों में बड़ा योगदान
कोविड-19 के दौर में जब हालात बेहद मुश्किल थे, तब प्रभास ने दिल खोलकर मदद की। उन्होंने करीब 4 करोड़ रुपए दान किए, जिसमें 3 करोड़ प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए, और 50-50 लाख आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्री राहत कोष में। इतनी जल्दी और इतनी बड़ी मदद से कई ज़िंदगियों को सहारा मिला उस कठिन वक्त में।
 
अपने दुख को पीछे रखकर की दूसरों की मदद
2010 में जब प्रभास अपने पिता के निधन का दुख झेल रहे थे, तब भी उन्होंने ज़रूरतमंदों की मदद करने से कदम पीछे नहीं हटाया। उन्होंने लेखक थोता प्रसाद के इलाज के लिए आर्थिक मदद दी। ये बात साफ दिखाती है कि प्रभास की दरियादिली किसी हालात की मोहताज नहीं—चाहे वो खुद कितने भी मुश्किल वक्त में क्यों न हों।
 
बाढ़ पीड़ितों के लिए की बड़ी आर्थिक मदद
जब आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भयंकर बाढ़ आई थी, तब भी प्रभास आगे आए और मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री राहत कोष में 1-1 करोड़ रुपए यानी कुल 2 करोड़ रुपए का दान दिया, ताकि प्रभावित लोगों की ज़िंदगी फिर से पटरी पर लौट सके।
 
फैंस के लिए हमेशा रहते हैं एक कदम आगे 
प्रभास का ग्लोबल फैनबेस जबरदस्त है, और वो अपने फैंस के प्यार को कभी हल्के में नहीं लेते। साहो की रिलीज़ के वक्त कैलिफोर्निया से चुने गए 9 लकी फैंस से उन्होंने खुद मिलकर उनका सपना सच कर दिया। ये सिर्फ एक मीट-एंड-ग्रीट नहीं था, बल्कि फैंस लिए ज़िंदगीभर का यादगार लम्हा बन गया।
 
नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना
अपनी जबरदस्त पॉपुलैरिटी को सही दिशा में इस्तेमाल करते हुए, प्रभास ने तेलंगाना की एंटी-ड्रग कैंपेन को जॉइन किया और युवाओं से अपील की कि वो नशे से दूर रहें। उन्होंने उन्हें समझाया कि ज़िंदगी को खुलकर जीना है तो ड्रग्स नहीं, सही सपोर्ट और मदद लेना ज़रूरी है।
 
स्क्रीन पर भले ही प्रभास बड़े हीरो का किरदार निभाते हों, लेकिन असल ज़िंदगी में भी वो किसी हीरो से कम नहीं हैं। अपनी दरियादिली, सादगी और दूसरों की मदद करने के जज़्बे से उन्होंने साबित किया है कि वो सिर्फ एक पैन-इंडिया सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि एक सच्ची प्रेरणा भी हैं। प्रभास जल्द ही स्पिरिट, राजा साब, कल्कि 2 और सालार 2 जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ऑफ शोल्डर रेड ड्रेस में रकुल प्रीत सिंह ने ढाया कहर, दे दे प्यार दे 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में लगाए चार चांद

मिलान फैशन वीक से लेकर टॉलीवुड डेब्यू तक, अब मौनी रॉय ने की अपने अगले OTT वेंचर की शुरुआत

केबीसी विवाद के बीच रात 2 बजे अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी, फैंस हुए शॉक्ड

कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा को माता सीता के रूप में देख भड़के यूजर्स, बोले- घोर कलयुग की शुरुआत...

अनारकली सूट में बेबी बंप छुपाती नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा, लगने लगे प्रेग्नेंसी के कयास

सभी देखें

जरूर पढ़ें

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

येलो आउटफिट में सुहाना खान का किलर अंदाज, भाई की डेब्यू सीरीज के प्रीमियर में लूटी लाइमलाइट

तमन्ना भाटिया की जवानी का राज: योग, डाइट और पॉजिटिविटी से कैसे बनाती हैं खुद को ग्लैमरस

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें

अगला लेख