अब लैटिन अमेरिका में धमाल मचाएंगी प्रभास की 'सलार', इस दिन स्पेनिश भाषा में होगी रिलीज

स्पैनिश वर्जन सिनेपोलिस द्वारा जारी किया जाएगा, जिसके पास इस स्पेस में मर्केट शेयर का 72.5% हिस्सा है

WD Entertainment Desk
शनिवार, 6 जनवरी 2024 (15:53 IST)
  • दुनियाभर में कई रिकॉर्ड तोड़ रही है सलार
  • प्रशांत नील ने किया है फिल्म का निर्देशन 
  • लैटिन अमेरिका में 7 मार्च को होगी रिलीज
Salaar Part 1 Ceasefire: साउथ स्टार प्रभास की हालिया रिलीज फिल्म 'सलार : पार्ट 1 सीजफायर' लगातार दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। अपने दमदार एक्शन और शानदार कहानी से दर्शकों का दिल जीतने वाली इस फिल्म ने सीधे रिकॉर्ड बुक में अपनी जगह बना ली है। 

ALSO READ: म्यूजिशियन डेनियल वेबर का लेटेस्ट गाना 'मेमोरीज' हुआ रिलीज
 
अब यह फिल्म लैटिन अमेरिका में 7 मार्च 2024 को स्पेनिश भाषा में रिलीज होने के लिए तैयार है। 'सलार : पार्ट 1 सीजफायर' थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां प्रशांत नील की एक्शन एंटरटेनर ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 650 करोड़ का आंकड़ा पार करके मील का पत्थर हासिल कर लिया है।
 
वहीं अब फिल्म लैटिन अमेरिका में अपने स्पेनिश वर्जन की रिलीज के साथ साउथ अमेरिका में भी धूम मचाने के लिए तैयार है। स्पैनिश वर्जन सिनेपोलिस द्वारा जारी किया जाएगा, जिसके पास इस स्पेस में मर्केट शेयर का 72.5% हिस्सा है। यह फिल्म लैटिन अमेरिका में 7 मार्च 2024 को रिलीज होगी।
<

#SalaarCeaseFire se estrenará en América Latina el 7 de marzo de 2024, en español, lanzado por @Cinepolis.

#SalaarCeaseFire is releasing in Latin America on 7th March 2024, in @IndiaCinepolis#Salaar #Prabhas #PrashanthNeelpic.twitter.com/YizTapcFWF

— Salaar (@SalaarTheSaga) January 5, 2024 >
इसकी घोषणा करते हुए, निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, #SalaarCeaseFire se estrenará en América Latina el 7 de marzo de 2024, en español, lanzado por @Cinepolis. ¡Prepárate para la acción épica! #SalaarCeaseFire लैटिन अमेरिका में 7 मार्च 2024 को स्पैनिश में रिलीज़ हो रही है। 
 
होम्बले फिल्म्स की सलार: पार्ट 1 सीजफायर का निर्देशन फिल्म निर्माता प्रशांत नील ने किया हैं और इसमें प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे कलाकार शामिल हैं। वहीं, फिल्म विजय किरागांदुर द्वारा निर्मीत हैं। 
 
Show comments

मनोज बाजपेई अपने भैया जी, 100वीं फिल्म और बेटी के बारे में | Exclusive Interview

आमिर खान की जो जीता वही सिकंदर को हुए 32 साल, आज भी दर्शकों की बनी हुई है पसंद

राशि खन्ना के 6 सबसे यादगार किरदार: एक्ट्रेस की वर्सेटिलिटी की एक शानदार झलक

सलमान खान एक्टर बनने से पहले करना चाहते थे यह काम

जाह्नवी कपूर 13 साल की उम्र में हुई थीं सेक्सुअलाइज्ड, अश्लील साइट पर तस्वीरें हुई थी वायरल

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें