नूतन की पोती प्रनूतन बहल ने नोटबुक के लिए सामान्य लड़की की तरह दिया ऑडिशन

बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री नूतन की पोती प्रनूतन बहल ने नोटबुक के लिए सामान्य लड़की की तरह ऑडिशन दिया था

Webdunia
बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री नूतन की पोती प्रनूतन बहल सलमान खान बैनर की फिल्म नोटबुक के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है। बॉलीवुड में स्‍टार किड होने का बहुत फायदा मिलता है लेकिन नूतन की पोती प्रनूतन इससे अलग सोचती हैं। वह जब फिल्‍म इंडस्‍ट्री में अपनी जगह बनाने की कवायद कर रही थीं, तो उन्‍होंने एक आम लड़की की तरह ही ऑडिशन दिया था।

प्रनूतन बहल ने बताया कि कि उन्‍हें अपनी इस डेब्‍यू के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ी। वह एक स्‍टार किड हैं लेकिन उन्‍होंने कभी भी इस बात का सहारा नहीं लिया। प्रनूतन ने बताया कि बीते दो-ढाई सालों में उन्‍होंने कई सारी फिल्‍मों के लिए ऑडिशन दिया है। लेकिन किसी को भी नहीं बताया कि वह जानी-मानीं अभिनेत्री नूतन की पोती हैं। इसके अलावा अपने पापा मोहनीश बहल का भी जिक्र नहीं किया।
 
प्रनूतन ने बताया कि अपनी डेब्‍यू फिल्‍म 'नोटबुक' के लिए भी उन्‍होंने 5 घंटे का लंबा ऑडिशन दिया था। उन्होंने कहा, मेरे ऑडिशन के बाद भी दूसरी लड़कियों के ऑडिशन लिए गए थे। तकरीबन 80 से 100 लड़कियों ने ऑडिशन दिए थे। बाद में फिल्‍म के निर्देशक नितिन कक्‍कड़ जी को लगा कि वह इस किरदार के लिए सबसे बेहतर हैं। 
 
प्रनूतन ने कहा कि हां ये बात जरूर है कि उन्‍हें पता था कि मेरे पापा मोहनीश बहल हैं। उन्होंने कहा कि वह जानती हैं कि उनकी दादी और उनके पापा के चलते लोगों को उनसे काफी उम्‍मीदें हैं। ऐसे में वह फिल्‍म को लेकर जहां काफी खुश हैं वहीं थोड़ी नर्वस भी हैं। लेकिन फिर भी उन्‍होंने फिल्‍म में अपना बेस्‍ट देने की कोशिश की है। नोटबुक 29 मार्च 2019 को रिलीज होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख