प्रतीक गांधी बनेंगे भारत के 'बापू', इस इतिहासकार की किताबों पर बनेगी सीरीज

Webdunia
शुक्रवार, 20 मई 2022 (12:05 IST)
बॉलीवुड एक्टर प्रतीक गांधी ने वेब सीरजी 'स्केम 1992 : द हर्षद मेहता स्टोरी' में मुख्य किरदार निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। वहीं अब प्रतीक गांधी पर्दे पर महात्मा गांधी का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

 
अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने 'महात्मा गांधी' के जीवन पर बायोपिक बनाने का ऐलान किया है। यह बायोपिक प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखर रामचंद्र गुहा की दो किताब पर आधारित होगी। खास बात यह है कि यह फिल्म एक सीरिज के रूप में बनेगी।
 
इस बायोपिक में महान स्वतंत्रता सेनानियों को दर्शाते हुए भारतीय स्वतंत्रता के समय को जीवंत किया जाएगा। इसकी शूटिंग भारत और दुनियाभर की कई अलग-अलग जगहों पर होगी। 
 
प्रतीक गांधी का कहना है, गांधीवादी दर्शन और उनके मूल्यों में मेरा गहरा यकीन है। व्यक्तिगत रूप से मैं खुद उनके जीवन मूल्यों और शिक्षा को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में उतारने की कोशिश करता हूं। महात्मा गांधी का किरदार मेरे थिएटर के दिनों से मेरे दिल के बेहद करीब है। एक बार फिर पर्दे पर महान लीडर का किरदार निभाने का मौका मिल रहा है, यह बड़ी बात है।
 
सीरीज में महात्मा गांधी के शुरुआती दिनों से लेकर, दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्य और फिर भारत में संघर्ष तक की कहानी को दिखाया जाएगा। मुख्य रूप से इस सीरीज में महात्मा गांधी की उन कहानियों को दर्शाया जाएगा, जिनके बारे में कम जानकारी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

आमिर खान की सितारे ज़मीन पर इस तारीख से देख सकेंगे YouTube पर, हर घर बनेगा जनता का थिएटर

नसीरुद्दीन शाह बनेंगे 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी' सीरिज में जेआरडी टाटा

संजय दत्त ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू किया था अपना करियर, इस वजह से जाना पड़ा था जेल

44 साल की श्वेता तिवारी का बिकिनी लुक देख फैंस हो जाते हैं मदहोश, बोल्डनेस के मामले में बेटी को देती हैं मात

नशे में चूर संजय दत्त जब श्रीदेवी के होटल के कमरे में घुस गए

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख