प्रत्युषा बनर्जी ने 'आनंदी' बनकर बनाई थी पहचान, महज 25 साल की उम्र में दुनिया को कह दिया अलविदा

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 10 अगस्त 2023 (11:32 IST)
pratyusha banerjee birth anniversary: टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में 'आनंदी' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी अगर आज हमारे बीच मौजूद होतीं तो 10 अगस्त को वह अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही होतीं। प्रत्युषा ने साल 2016 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
 
प्रत्युषा बनर्जी का जन्म 10 अगस्त 1991 में जमशेदपुर, झारखंड में हुआ था। प्रत्युषा को बचपन से ही एक्टिंग करने का शौक था। वह छोटी उम्र से ही अपने स्कूल के कल्चरल इवेंट में भाग लेती थीं। इसके बाद टीवी और फिल्मों में काम करने के लिए वो मुंबई आ गईं। 
 
मुंबई आने के बाद प्रत्युषा बनर्जी ने 2010 में टीवी शो 'रक्त संबंध' से अपना डेब्यू किया। इसके बाद वह ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी नजर आईं, लेकिन उन्हें असली पहचान 'बालिका वधु' में आनंदी का किरदार निभाकर मिली थी। इसके बाद वह प्यार तूने क्या किया, सावधान इंडिया, स्वरागिनी जैसे शोज में भी नजर आईं। 
 
प्रत्युषा बनर्जी बिग बॉस सीजन 7 और झलक दिखला जा सीजन 5 की कंटेस्टेंट भी रही थीं। एक्टिंग करियर के दौरान प्रत्युषा अपने अफेयर्स को लेकर काफी चर्चाओं में रही हैं। उनका नाम टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता, बिजनेसमैन मकरंद मल्होत्रा और एक्टर व निर्माता राहुल राज सिंह के साथ जुड़ा। 
 
प्रत्युषा ने अपने करियर के टॉप पर महज 25 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। हालांकि उनके परिवार का कहना है कि ये आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है, जो उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज ने की है। राहुल ने प्रत्युषा के निधन के 12 घंटे के बाद पुलिस को उनके निधन की जानकारी साझा की थी।
 
राहुल का कहना था कि, प्रत्युषा डिप्रेशन से जूझ रही थीं। कहा तो ये भी जाता है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट थीं। इसका जिम्मेदार राहुल को ठहराया गया था और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। प्रत्युषा का केस अब भी चल रहा है, लेकिन राहुल जेल से रिहा हो चुके हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सनी लियोनी ने अपने स्टेटमेंट आउटफिट से इंटरनेट पर मचाया तहलका, देखिए तस्वीरें

ऋषभ शेट्टी ने की कल्कि 2898 एडी के पांचवें हीरो बुज्जी की सवारी, प्रभास को दीं शुभकामनाएं

ओ स्त्री रक्षा करना, राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की Stree 2 का टीजर रिलीज

सांसद बनने के बाद कंगना रनौट ने की इमरजेंसी की नई रिलीज डेट की घोषणा

Indian 2 का ट्रेलर रिलीज, सेनापति बनकर कमल हासन ने की धमाकेदार वापसी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख