Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आखिर प्रीति जिंटा ने क्यों ठुकराया 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक?

हमें फॉलो करें आखिर प्रीति जिंटा ने क्यों ठुकराया 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक?
, गुरुवार, 12 सितम्बर 2019 (11:47 IST)
पिछले कई दिनों से यह खबर हवाओं में तैर रही है कि रोहित शेट्टी फिल्म 'सत्ते' पे सत्ता' का रीमेक बना रहे हैं जिसका निर्देशन फराह खान करने वाली हैं। यह फिल्म अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की फिल्म का रीमेक होगा जिसका निर्देशन राज एन. सिप्पी ने किया था। 
 
फिल्म में अमिताभ और हेमा मालिनी वाले रोल के लिए कौन होगा, यह सवाल लगातार घूम रहा है जिसका अब तक जवाब नहीं मिला है। कभी अक्षय कुमार का नाम सामने आता है तो कभी रितिक रोशन का। 

webdunia

 
कहा जा रहा है कि रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण का नाम फाइनल हो चुका है और कुछ दिनों में इस बात का खुलासा भी हो जाएगा। 
 
इसी बीच खबर मिली है कि प्रीति जिंटा को भी यह फिल्म ऑफर हुई, लेकिन उन्होंने तुरंत ही ठुकरा डाली। आखिर क्यों? 

webdunia

 
दरअसल प्रीति को लीडिंग लेडी का रोल ऑफर नहीं हुआ था। यानी कि हेमा मालिनी वाला रोल नहीं, बल्कि दूसरा रोल उन्हें ऑफर हुआ था। सेकंड लीड का। इसलिए प्रीति ने मना कर दिया। 
 
सेकंड लीड को नो 
प्रीति की उम्र अब ऐसी नहीं रही कि कमर्शियल फिल्म में उन्हें लीड रोल मिले। वे भी यह बात जानती हैं, लेकिन अभी तक वे कैरेक्टर रोल करने का मन नहीं बना पाई हैं। वक्त आने पर वे जरूर करेंगी, लेकिन हाल-फिलहाल नहीं। 
 
यह बात उनके नजदीकी सूत्रों ने बताई है और इसलिए सत्ते पे सत्ता का रीमेक उन्होंने ठुकरा डाला।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक बार फिर दुल्हन बनेंगी काम्या पंजाबी, दिल्ली के इस बिजनेसमैन को कर रही हैं डेट