Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्रिसमस की तैयारी में जुटीं प्रीति जिंटा, सांताक्लॉज बनकर जीता फैंस का दिल

हमें फॉलो करें क्रिसमस की तैयारी में जुटीं प्रीति जिंटा, सांताक्लॉज बनकर जीता फैंस का दिल

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022 (15:21 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों एक्टिंग से दूर अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में प्रीति जिंटा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह क्रिसमस की तैयारियों में जुटी नजर आ रही हैं। 

 
वीडियो में प्री‍ति ने अपने घर में क्रिसमस ट्री सजाया है। एक्ट्रेस ने एक बड़े से क्रिसमस ट्री को लाइट्स और बेल्स-बॉल्स से डेकोरेट किया है। वीडियो में ढेर सारे गिफ्ट पैक और एक डॉगी भी नजर आ रहा है। वहीं प्रीति जिंटा सांता क्लॉज के गेटअप में नजर आ रही हैं।
 
वीडियो शेयर करते हुए प्रीति ने लिखा, क्रिसमस में हमेशा कुछ खास होता है। साल का अंत, क्रिसमस ट्री सजाने का उत्साह और गिफ्ट की एक्साइटमेंट, परिवारों का एक साथ आना और बर्फ का इंतजार। यह साल बीत चुका है और नया साल शुरू होने से पहले मैं आप सभी को विश करना चाहती हूं।
 
बता दें कि प्रीति जिंटा ने फरवरी 2016 में जीन गुडइनफ के साथ शादी की। नवंबर 2021 में, प्रीति सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों, जय और जिया की मां बनी थीं।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'सिंघम अगेन' के लिए उत्साहित हैं रोहित शेट्टी, बोले- सूर्यवंशी से 10 गुना होगी बड़ी...