sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 ने ओटीटी पर दी दस्तक, इस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें Housefull 5 Movie OTT Release

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 1 अगस्त 2025 (17:35 IST)
तरुण मनसुखानी द्वारा लिखी गई और उनके डायरेक्शन में बनी फिल्म 'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडिस, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, निकितिन धीर, सौंदर्या शर्मा जैसी दमदार कलाकार हैं। 
 
सिनेमाघरों में धमाका मचाने के बाद अब 'हाउसफुल 5' ओटीटी पर उपलब्ध है। भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 240 से अधिक देशों एवं क्षेत्रों में प्राइम मेंबर्स आज से हाउसफुल 5 की स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। 'हाउसफुल 5' लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की पांचवीं और सबसे धमाकेदार कड़ी है, जिसे अपनी जबरदस्त हंसी के लिए जाना जाता है। 
 
स्लैपस्टिक कॉमेडी इस फ्रेंचाइजी की पहचान बन चुकी है, पर इस बार हाउसफुल 5 में दर्शकों की उम्मीद से आगे बढ़ते हुए मर्डर मिस्ट्री का तड़का भी लगाया गया है, और अब सच में समंदर में धमाल मचने वाला है। एक शानदार क्रूज़ शिप पर अरबपति मिस्टर डोबरियाल (रंजीत) के 100वीं जन्मदिन की भव्य पार्टी के साथ कहानी की शुरुआत होती है। लेकिन उनकी अचानक और रहस्यमयी तरीके से मौत की वजह से जश्न का माहौल अचानक थम-सा जाता है। 
 
इसके बाद एक मज़ेदार उथल-पुथल शुरू होती है, जब तीन आदमी इस कहानी में शामिल होते हैं— जिनमें से हर कोई खुद को उनका बहुत पहले खोया हुआ बेटा जॉली (अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख का किरदार) बताता है— और वे तीनों उस अरबपति की बेपनाह दौलत पर अपना हक़ जताने की होड़ में लग जाते हैं। लेकिन जब हालात और बिगड़ने वाले थे, तभी एक क़त्ल ने क्रूज़ में और भी ज़्यादा उलझन पैदा कर दी। 
 
इतना ही नहीं, दो नकली पुलिस वालों के इस खेल में शामिल होने से, यह जहाज गलत पहचान, लगातार बढ़ती गलतफहमी और बिना रुके जारी पागलपन का एक चलता-फिरता सर्कस बन जाता है, जिससे हाउसफुल के आइकॉनिक लम्हों की यादें ताज़ा हो जाती हैं। यह एक पागलपन भरी रहस्यमयी कहानी है, जो आपको आखिर तक हँसाती है, सोचने पर मजबूर करती है और हैरत में डालती है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वॉर 2 के गाने आवन जावन पर थिरकेगी पूरी दुनिया, रितिक रोशन ने शुरू किया ग्लोबल डांस कैंपेन