Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लव बर्ड्स प्रिंस-युविका हनीमून मनाने पहुंचे मालदीव, देखिए फोटो

हमें फॉलो करें लव बर्ड्स प्रिंस-युविका हनीमून मनाने पहुंचे मालदीव, देखिए फोटो
, गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 (13:39 IST)
टीवी के पॉपुलर लव बर्ड्स प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने हाल ही में 12 अक्टूबर को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में शादी की हैं। इन दिनों ये कपल मालदीव में हनीमून मनाने पहुंचा है। 
 
webdunia
प्रिंस-युविका अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हनीमून की रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर रहें हैं, जो काफी वायरल हो रहे हैं। दोनों काफी रोमांटिक नजर आ रहे हैं। दोनों की शादी के हर कार्यक्रम के वीडियो और तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। 
 
webdunia
प्रिंस ने मालदीव से युविका के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि सनसेट्स हमेशा एक क्रूज पर बेहतर होता है और साथ में अगर खूबसूरत वाइफ हो तो यह और भी शानदार हो जाता है।
 
webdunia
युविका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रिस के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा No matter the view, I want to see it with you 
 
webdunia
इस फोटो में युविका पूल में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने लिखा कि मेरा भागना सिर्फ एक नाव में जाना और प्रिंस नारुला के साथ मालदीव में गायब होना है।
(Photo- Instagram) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका और निक शादी के बाद 48 करोड़ रुपए के घर में रहेंगे, जानिए घर की खासियत