दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला बनीं प्रियंका चोपड़ा

Webdunia
एंजेलिना जोली, एमा वॉटसन, ब्लेक लाइवली और मिशेल ओबामा जैसी प्रसिद्ध हस्तियों को पीछे छोड़ते हुए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला बन गई हैं।
 
तस्वीरे, जर्नल और वीडियो साझा करने वाले लॉस एंजिलिस स्थित सोशल मीडिया नेटवर्क बजनेट द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में प्रियंका सिर्फ पॉप स्टार बेयॉन्से से पीछे रह गईं। बेयॉन्से इस सूची में शीर्ष स्थान पर हैं।
 
34 वर्षीय स्टार ने ट्विटर पर सूची को शेयर किया और वोट करने के लिए अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया। प्रियंका ने लिखा, ‘‘वोट करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। बेयॉन्से मेरे लिए भी नंबर वन हैं।’’ सूची में तीसरे स्थान पर मॉडल टेलर हिल हैं और उनके बाद चौथे, पांचवे और छठे स्थान पर क्रमश: वाटसन, डकोटा जॉनसन और हिलेरी क्लिंटन हैं।
 
जोली आठवें स्थान पर हैं जबकि इस वर्ष की ऑस्कर विजेता एमा स्टोन 12वें नंबर पर हैं। सुपरमॉडल गिगी हदीद 13वें स्थान पर हैं और अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला 21वें नंबर पर हैं।
 
सूची में ‘‘वंडर वुमन’’ की स्टार गैल गैडोट, ओपरा विनफ्रे, नाओमी कैंपबेल, एलिसिया विकेंडर, मार्गट रॉबी और फिल्म ‘‘बेवॉच’’ में प्रियंका की सह-कलाकार एलेक्सांद्रा डैडारियो भी शामिल हैं।(भाषा)
Show comments

बॉलीवुड हलचल

कपिल शर्मा का नया सफर: विदेश में गिन्नी के साथ खोला 'Caps Café', जानिए कैफे की खासियत

SRK वापस डॉन बने? Don 3 में रणवीर को टक्कर, सुनिए किंग के कैमियो का सच

सैयारा का ट्रेलर रिलीज: रणबीर-आलिया की जगह आहान-अनीत क्यों चुने मोहित सूरी ने? जानिए पर्दे के पीछे की कहानी

रामायण में सैलरी का 'अन्याय'? रणबीर को साई पल्लवी से 12 गुना ज्यादा फीस, रावण की फीस सबसे चौंकाने वाली

Ramayana में रावण की बहन का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह, कभी सूर्पनखा को जाना जाता था सबसे सुंदर महिला के रूप में

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख