प्रियंका चोपड़ा के 20 मिलियन डॉलर के घर में आई सीलन, बेचने वाले पर दायर किया मुकदमा

प्रियंका अपने पति निक और बेटी मालती के साथ दूसरे घर में हुईं शिफ्ट

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024 (15:55 IST)
Priyanka Los Angeles house: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद अपने पति निक जोनस संग अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक आलिशान घर में रह रही थीं। प्रियंका और निक ने अपना यह ड्रीम हाउस साल 2019 में करीब 20 मिलियन डॉलर में खरीदा था। लेकिन हाल ही में कपल ने यह घर खाली कर दिया है। 
 
इसके साथ ही प्रियंका-निक ने इस घर को उन्हें बेचने वाले शख्स के खिलाफ मुकदमा भी दायर किया है। खबरों के अनुसार घर में वॉटर डैमेज के चलते कपल को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा था। पानी की वजह से इस आलिशान घर के कई हिस्सों में सीलन आ गई थी। 

ALSO READ: पिटाई वीडियो पर राहत फतेह अली खान ने मांगी माफी, बोले- ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहिए...
 
प्रियंका चोपड़ा का यह घर रहने लायक नहीं बचा था। कथित तौर पर उनके घर को काफी नुकसान हुआ है। इसके बाद कपल अपनी बेटी के साथ दूसरे घर में शिफ्ट हो गए। वहीं इन समस्याओं को ठीक करने के लिए उनके घर पर रिपेयरिंग का कार्य जारी है।
 
कपल ने मई 2023 में घर बेचने वाले शख्स के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। इसके मुताबिक प्रॉपर्टी को खरीदने के बाद से ही इसके पूल और स्पॉ में दिक्कतें आने लगी थक्ष। वॉटरप्रूफिंग की मुश्किलों के चलते घर के कई हिस्सों में काई की समस्या और दूसरी मुश्किलें खड़ी हो गई। 
 
धीरे-धीरे घर में ये समस्याएं बढ़ती गईं। डेक पर बारबेक्यू एरिया में भी पानी का रिसाव दिखाई दिया, जिससे आंतरिक रहने वाले क्षेत्र का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि यह यह घर रहने योग्य नहीं है और यहां रहना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी खतरनाक हो गया है।
 
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जब अपने बच्चे के बारे में सोच रहे थे, जब उन्होंने लॉस एंजेलिस वाला घर खरीदा था। कपल ने अपनी नई एनकिनो प्रॉपर्टी के लिए 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च किए थे। इस घर को दोनों ने अपने बच्चे की सुविधा के लिए रेनोवेट भी कराया था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मलाइका अरोड़ा से तमन्ना भाटिया तक, इन हसीनाओं से शादी और त्योहारों के सीजन में ले सेलिब्रिटी लहंगा इंस्पिरेशन

घर लाते ही पिता की हो गई मौत, बिग बॉस फेम अर्चना गौतम ने बताया लबुबू डॉल से जुड़ा भयावह किस्सा

अहान पांडे और अनीत पड्डा ने क्यों नहीं किया सैयारा का प्रमोशन? निर्देशक मोहित सूरी ने खोला राज

'किंग' के सेट पर एक्शन करते वक्त घायल हुए शाहरुख खान, इलाज के लिए अमेरिका रवाना!

हार्दिक पांड्या का फिर टूटा दिल, जैस्मिन वालिया संग हुआ ब्रेकअप!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख