Publish Date: Mon, 01 Jun 2026 (11:24 IST)
Updated Date: Mon, 01 Jun 2026 (11:28 IST)
ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से तहलका मचाती हैं। इस बार उन्होंने अपनी जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसे देखकर फैंस के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
एसएस राजामौली की आगामी मेगा-बजट फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल से वक्त निकालकर देसी गर्ल ने एक परफेक्ट 'सेल्फ-केयर संडे' एन्जॉय किया। प्रियंका के पूल किनारे बिताए इस फुर्सत के पलों की तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ब्लैक कलर का स्विमसूट पहने नजर आ रही हैं। यह स्विमसूट डीप-नेकलाइन और क्लीन-कट स्ट्रैप्स के साथ उनके टोंड फिगर को बेहद खूबसूरती से फ्लॉन्ट कर रहा है।
बिना किसी तामझाम या हैवी एक्सेसरीज के, सिर्फ एक क्लासिक ब्लैक आउटफिट में भी प्रियंका का यह लुक 'मैक्सिमम ग्लैम' और एफर्टलेस समर वाइब्स दे रहा है।
तस्वीरों में प्रियंका पानी में एक से बढ़कर एक सिजलिंग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। प्रियंका के गीले बाल उनके चेहरे पर आ रहे हैं, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनके जबरदस्त मर्मेड हेयर फ्लिप ने, जहां पानी से निकलते हुए जब उन्होंने अपने बालों को पीछे झटका, तो पानी की गिरती बूंदों ने एक जादुई फ्रेम तैयार कर दिया।
पानी में तैरते हुए प्रियंका का रिलैक्स्ड अंदाज सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को कैप्शन दिया, "Sunday done right... now Summer, here I come."
About Writer
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें