Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रियंका चोपडा के जेठ केविन जोनास को हुआ स्किन कैंसर, सिंगर ने वीडियो शेयर करके दी जानकारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Priyanka Chopra

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 12 जून 2024 (16:45 IST)
Kevin Jonas diagnosed with skin cancer: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के ससुराल से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। प्रियंका चोपड़ा के जेठ और मशहूर सिंगर केविन जोनास को स्किन कैंसर हो गया है। इस बात की जानकारी केविन ने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके दी है। 
 
वीडियो में केविन लेटे नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैसे उनके माथे के एक मस्से में स्किन कैंसर के लक्षण पाए गए थे। वीडियो में केविन अपनी स्किन की असामान्यता को दिखाते हुए कहते हैं, तो आज मैं अपने सिर से बेसल सेल कार्सिनोमा हटा रहा हूं।
 
केविन ने कहा, यह वास्तव में एक छोटा सा त्वचा कैंसर है, जो बढ़ना शुरू हो गया है। अब मुझे इसे हटाने के लिए सर्जरी करानी होगी। सर्जरी के बाद केविन ने बताया कि अब वह ठीक हैं और घर जा रहे हैं। 
 
बता दें कि केविन जोनास निक जोनास के सबसे बड़े भाई हैं। वह भी अपने दोनों भाईयों की तरह जोनास ब्रदर्स बैंड का हिस्सा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पवन सिंह के प्यार में इस कदर दीवानी थीं अक्षरा सिंह, हर सुबह झूठ बोलकर जाती थीं भोजपुरी सुपरस्टार के घर