प्रियंका चोपड़ा ने पूरी की हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग, टीम को इस तरह दी बधाई

Webdunia
रविवार, 10 जनवरी 2021 (18:06 IST)
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग पूरी कर ली है। जिम स्ट्रॉस निर्देशित यह रोमांटिक फिल्म साल 2016 में जर्मन भाषा में आई सुपरहिट फिल्म 'एसएमएस फॉर डिच' से प्रभावित है जो सोफी क्रामर की इसी नाम से आए उपन्यास पर आधारित थी।

 
फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर प्रियंका चोपड़ा ने टीम को धन्यवाद दिया है कि लॉकडाउन के सख्त प्रतिबंधों के बावजूद उन्होंने ये काम अच्छे से पूरा किया। इस फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका पिछले कुछ महीनों से लंदन में रह रही हैं।
 
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए शूटिंग के समाप्त होने की जानकारी दी। इस तस्वीर में वह फिल्म की स्क्रिप्ट की कॉपी लिए हुए दिख रही हैं। उन्होंने लिखा, 'समापन हो गया। पूरी टीम को बधाई और धन्यवाद। आपको फिल्म में देखेंगे।'
 
वहीं एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, सेट पर आखिरी दिन! हैशटैग टेक्स्ट फॉर यू। इस अविश्वसनीय क्रू को याद करूंगी, जिसके साथ मैंने पिछले 3 महीने बिताए हैं। आपके साथ काम करना खास है। आभारी हूं।
 
बता दें कि इस फिल्म में सैम हेघन भी हैं। इसमें प्रियंका के पति निक जोनास के एक कैमियो करने की उम्मीद है। 'टेक्स्ट फॉर यू' एक युवती के जीवन पर बनी है जो अपने मंगेतर को खो देती है फिर भी उसके पुराने फोन नंबर पर रोमांटिक संदेश भेजती रहती है। इसी से वह अपने जैसे एक इंसान से मिलती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख