लव लाइफ को लेकर प्रियंका चोपड़ा का खुलासा

Webdunia
प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपने प्रेम जीवन पर खुलकर बात नहीं करती हैं मगर हॉलीवुड में मिली सफलता से उत्साहित अभिनेत्री ने कहा कि वह कभी अचानक किसी के साथ डेट पर नहीं गई हैं। ‘क्वांटिको’ की 33 वर्षीय अभिनेत्री ने ‘इनस्टाइल’ पत्रिका के साथ एक साक्षात्कार में अपने प्रेम जीवन पर बातें की।
 
प्रियंका ने कहा, ‘‘मैं कभी डेट पर नहीं गई। मैं हमेशा संबंध में रही।’’ उन्होंने कहा कि किसी के साथ भी अचानक से डेट पर चले जाने की अवधारणा भारत में नहीं है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत अलग है। आप किसी का पसंद करते हैं, आप एक दूसरे को रिझाते हैं, आप एक रिश्ते में आते हैं। आप एक दूसरे के प्रति जवाबदेह होते हैं, जबकि डेटिंग की जवाबदेही नहीं होती है। हे भगवान, मैं नहीं जानती हूं कि मैं कभी यह कर पाऊंगी।’’ प्रियंका का नाम पूर्व में शाहिद कपूर और हरमन बावेजा के साथ जोड़ा गया था।(भाषा)

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख