Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बेशकीमती है प्रियंका चोपड़ा का डायमंड मंगलसूत्र

हमें फॉलो करें बेशकीमती है प्रियंका चोपड़ा का डायमंड मंगलसूत्र
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस उम्मेद भवन पैलेस में 1 और 2 दिसंबर को क्रिश्चियन और हिन्दू रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 4 दिसंबर को दिल्ली में इस कपल के ग्रैंड रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। 
 
36 साल की प्रियंका से 26 साल के निक जोनस की शादी की चर्चा हर तरफ हो रही हैं। हाल ही में प्रियंका के मंगलसूत्र की तस्वीरें सामने आई है। प्रियंका के इस खूबसूरत मंगलसूत्र को देखकर हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर इसे डिजाइन किसने किया है। 
 
प्रियंका चोपड़ा का मंगलसूत्र काफी खूबसूरत और यूनिक है। गोल्डन चैन पर कुछ काले मोती के साथ 3 डायमंड के साथ एक खूबसूरत पैंडल लगा हुआ है। जो कि काफी खूबसूरत दिख रहा है। इसे देख कर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी कीमत करोड़ों में होगी।
 
webdunia
प्रियंका का वेडिंग आउटफिट्स तैयार करने वाले डिजाइनर सब्यसांची ने ही यह खूबसूरत मंगलसूत्र भी डिजाइन किया था। सब्यासची ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका के मंगलसूत्र की जूम फोटो शेयर की है। ये नीओ-ट्रैडिशनल मंगलसूत्र है। फोटो में प्रियंका अपने हाथों में मंगलसूत्र को पकड़े हुए पोज दे रही हैं।
 
हिंदू वेडिंग में प्रियंका के लंहगे को जहां सब्यसांची ने बनाया है तो वहीं क्रिश्चियन वेडिंग में उन्होने राल्फ लोरेन का हैंड एम्ब्रॉयडेड व्हाइट फ्लोरल गाउन पहना था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अपने सबसे बड़े कॉम्पिटिटर को खुद शादी का कार्ड देने पहुंचे कपिल शर्मा