Biodata Maker

शादीशुदा एक्टर संग चला था प्रियंका चोपड़ा का अफेयर! प्रह्लाद कक्कड़ ने किया एक्ट्रेस की लाइफ को लेकर शॉकिंग खुलासा

WD Entertainment Desk
बुधवार, 17 सितम्बर 2025 (14:29 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। प्रियंका फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। निक जोनास संग शादी से पहले प्रियंका का नाम कई एक्‍टर्स संग जुड़ा था। हाल ही में फेमस एड गुरु प्रह्लाद कक्कड़ ने प्रियंका चोपड़ा की लव लाइफ को लेकर खुलासा किया है। 
 
एक इंटरव्यू में प्रह्लाद कक्कड़ ने किसी का नाम लिए बगैर बताया कि प्रियंका का बहुत सीरियस अफेयर रहा था। उन्होंने इसे प्राइवेट रखने का फैसला लिया था। उन्होंने कहा, प्रियंका एक डॉल हैं, उनके साथ काम करना बहुत अच्छा अनुभव रहा। वो बहुत महत्वाकांक्षी, फोक्स्ड और समझदार हैं। इसलिए उन्होंने अपने अफेयर के मामले में कभी कोई कमेंट नहीं किया। 
 
प्रह्लाद ने कहा, उस समय हर कोई कमेंट कर रहा था, लेकिन उन्होंने कभी कुछ नहीं कहा। उन्होंने अपनी गरिमा बनाए रखी और अगर यह फालतू बात रही होती, तो वो हंस देतीं। ऐसे में जाहिर है कि वो सीरियस थीं। इसलिए, यह उनके लिए बहुत प्राइवेट था। वह नहीं चाहती थीं कि इसके बारे में लिखा जाए या कोई बात की जाए।
 
प्रहलाद ने कहा, जब प्रियंका ने अपना करियर शुरू किया था, तब उनमें बहुत सी कमियां थीं। पहली, उनका रंग सांवला था और दूसरी कि उनकी स्किन खराब थी और आज भी है। तो, उनकी स्किन को मेकअप करके छुपाना पड़ता है। साथ ही फिर वो काफी हेल्दी थीं, लेकिन फिर फिल्म 'दोस्ताना' के लिए उन्होंने अपना काफी वजन कम किया था। इसके लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी थी। 
 
प्रह्लाद कक्कड़ ने भले ही किसी का नाम नहीं लिया हो, लेकिन यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि प्रियंका का यह सीरियस रिश्ता शाहरुख खान के साथ था। फिल्म 'डॉन' और 'डॉन 2' के बाद हर तरफ प्रियंका और शाहरुख की चर्चा हो रही थी। उस वक्त खबरें आई थी कि शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने भी इस मामले में दखल दी थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जैकलीन फर्नांडिस से जरीन खान तक, ये एक्ट्रेसेस कैट मॉम होने पर महसूस करती हैं गर्व

31 अक्टूबर को 3 फिल्मों की टक्कर: Single Salma, The Taj Story और One Two Cha Cha Chaa में कौन मारेगा बाजी

70 साल की उम्र में पिता बने हॉलीवुड एक्टर केल्सी ग्रामर, चौथी पत्नी ने दिया आठवें बच्चे को जन्म

प्रेमचंद की 22 कहानियों का 22 भाषाओं में हुआ नॉन स्टॉप मंचन, गिनीज बुक में दर्ज होगा रिकॉर्ड

दिलजीत दोसांझ को भारी पड़ा अमिताभ बच्चन के पैर छूना, खालिस्तानी आतंकी संगठन ने दी धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख