Publish Date: Fri, 08 May 2020 (11:44 IST)
Updated Date: Fri, 08 May 2020 (11:46 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। उनके निधन को एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है, लेकिन फिल्मी सितारें अब भी उन्हें लगातार याद कर रहे हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने ऋषि कपूर के लिए एक खास नोट लिखा है।
प्रियंका चोपड़ा ने मैग्जीन में ऋषि कपूर के लिए ये खास नोट लिखा है। उन्होने लिखा, सारा संसार आपके चले जाने से दुखी है। ऋषि कपूर का यहां से जाना हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत है।
प्रियंका ने लिखा, रणबीर, रिद्धिमा और नीतू मैम आपके साथ साथ सारा संसार दुखी हैं। उन्होंने पर्दे पर रोमांस की एक नई परिभाषा गढ़ी है। ऋषि सर ने स्क्रीन पर प्यार करना काफी आसान बना दिया था। उनकी मुस्कुराहट का हर कोई दीवाना था।
प्रियंका ने ये भी बताया कि ऋषि कपूर की सबसे बड़ी ताकत यही रही कि उनके अंदर एक Shakespearean Hero की झलक दिखती थी और हमेशा मासूमियत महसूस की जा सकती थी। प्रिंयका ने ऋषि को एक वर्सटाइल एक्टर भी बताया है। उनके मुताबिक ऐसा अब शायद ही कोई कलाकार हो जो इतना वर्सटाइल रहा हो।
बता दें कि प्रियंका ने ऋषि संग ज्यादा फिल्में नहीं की हैं लेकिन फिर भी प्रियंका और ऋषि कपूर के बीच अच्छी दोस्ती थी। जब वो बीमार थे तो प्रियंका उनसे मिलने के लिए न्यूयॉर्क भी पहुंची थीं।