प्रियंका चोपड़ा ने पूरी की 'सिटाडेल' की शूटिंग, सेट पर कस्टमाइज्ड कार में घूमती आईं नजर

Webdunia
रविवार, 19 जून 2022 (14:50 IST)
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का परचम लहरा चुकी हैं। प्रियंका इन दिनों अपनी हॉलीवुड डेब्यू सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर सुर्खियों में हैं। अब एक्ट्रेस ने 'सिटाडेल' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

 
प्रियंका चोपड़ा ने अटलांटा में शो की शूटिंग खत्म करने के बाद एक वीडियो साझा किया। शूट रैप की घोषणा करते हुए नोट में, प्रियंका ने लिखा, 'उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने इस विशाल कार्य को संभव और मजेदार बनाया।'
 
वीडियो में प्रियंका पति निक जोनस द्वारा गिफ्ट की गई कस्टमाइज्ड कार में अपने पेट डॉग डायना के साथ राइड एंजॉय करती नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका के अलावा उनकी वैनिटी वैन, स्टूडियो और उनकी कुर्सी को भी देखा जा सकता है।
 
प्र‍ियंका ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'और आखिरकार रैप अप हो गया! इतने बड़े टास्क को मस्ती के साथ मुमकिन बनाने के लिए सभी का धन्यवाद। धन्यवाद एटलांटा। अगली बार मिलते हैं।‍ सिटाडेल।' 
 
बता दें कि‍ प्रियंका चोपड़ा के पास इस समय कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। 'सिटाडेल' में प्रियंका रिचर्ड मैडेन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म एंडिंग थिंग्स, इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी में दिखेंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

प्रभास बताया क्यों करना चाहते थे हमेशा होम्बले फिल्म्स के साथ काम

हरि हर वीरा मल्लू में पवन कल्याण का एपिक किरदार इन महान हस्तियों से है प्रेरित

भगवान विष्णु के कई अवतार लेकर आ रही महावतार नरसिम्हा, दर्शकों को मिलेगा शानदार अनुभव

मॉडलिंग करने मुंबई आई थीं कैटरीना कैफ, बन गईं हीरोइन

जब मुश्किल वक्त में राहुल रॉय की मदद के लिए आगे आए थे सलमान खान, चुकाया था अस्पताल का बिल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख