Publish Date: Thu, 12 Mar 2026 (11:05 IST)
Updated Date: Thu, 12 Mar 2026 (11:07 IST)
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। निक जोनस की सबसे करीबी दोस्तों में से एक और जिन्हें वे अपनी 'बहन' मानते थे, माया किबेल का महज 30 साल की उम्र में निधन हो गया है। माया लंबे समय से एक दुर्लभ जेनेटिक बीमारी 'विल्सन डिजीज' से लड़ रही थीं।
माया के निधन की पुष्टि उनकी मां कियोको किबेल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की। उन्होंने बताया कि 7 मार्च को माया अचानक गिर पड़ी थीं, जिसके बाद उनके दिल और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया। अस्पताल ले जाने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
माया की मां ने लिखा, बहुत दुख के साथ मुझे ये दुखद खबर बतानी पड़ रही है। माया को विल्सन डिजीज नाम की एक बहुत रेयर बीमारी थी। माया बहुत बहादुरी से इस बीमारी से लड़ी, लेकिन उसका शरीर अब और नहीं सह सका। 7 मार्च की सुबह वो बेहोश हो गईं, उनके दिल और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया। जबतक वो अस्पताल के इमरजेंसी रूम तक पहुंची, तबतक बहुत देर हो चुकी थी। वो इतना दर्द सहती थीं कि अक्सर दर्द की वजह से रोते-रोते सो जाती थीं।
उन्होंने आगे लिखा, अब वो स्वर्ग में हैं, जहां उसके पापा साथ हैं, और अब उसे कभी कोई दर्द नहीं होगा। जिन लोगों को माया के बारे में पता था और जो अभी भी यकीन नहीं कर पा रहे कि वो चली गईं, प्लीज ये जान लो कि अब वो सबसे अच्छी जगह पर हैं। मैं उसकी मां हूं, 30 साल तक उसकी मां रही, और आज मैं बहुत टूट गई हूं, बहुत मिस कर रही हूं। लेकिन मेरे लिए एकमात्र सुकून ये है कि अब वो दर्द से आजाद है।
निक जोनस ने दी भावुक श्रद्धांजलि
निक जोनस और माया बचपन के पड़ोसी थे और उनका रिश्ता सगे भाई-बहन जैसा था। निक ने कमेंट करते हुए लिखा, मेरी बहन हमेशा के लिए... मैं हमेशा तुम्हारे परिवार के साथ खड़ा हूं।' जोनस परिवार के तीनों भाई—निक, जो और केविन—माया के साथ ही बड़े हुए थे।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें