Hanuman Chalisa

ऑस्कर समारोह में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा

Webdunia
मशहूर फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 89वें वार्षिक अकादमी पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए तैयार हैं। 34 वर्षीय अभिनेत्री ने इंग्लिश रॉक बैंड ‘द रॉलिंग स्टोन्स’ के अगुआ मिक जैगर के साथ ली गई एक सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस खबर की पुष्टि की है।
हवाई अड्डे के टर्मिनल के भीतर ली गई तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा है, ‘‘ऑस्कर हम यहां आ गए हैं..मिक जैगर..ला ला लैंड..।’’ ‘क्वांटिको’ की इस स्टार ने पहली बार पिछले साल ऑस्कर में शानदार एंट्री की थी जहां उन्होंने अभिनेता लीव श्राइबर के साथ सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन के लिए एकेडमी अवॉर्ड दिया था। उस समय उन्होंने लेबनानी डिजाइनर जुहैर मुराद का डिजाइन किया गया सफेद रंग का खूबसूरत गाउन पहना था।
 
प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ प्रदर्शित होने वाली है, जिसमें उनके साथ ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिनेत्री खलनायिका की भूमिका में हैं और यह फिल्म मई में रिलीज होगी।(भाषा) 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Cannes में तारा सुतारिया का रॉयल अंदाज, आइवरी गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

आधी उम्र के लड़कों से मिलते हैं शादी के प्रपोजल, अमीषा पटेल ने बताया 50 की उम्र चाहती हैं कैसा हमसफर

रीमेक या ओरिजिनल? 'है जवानी तो इश्क होना है' पर Tips Films ने तोड़ी चुप्पी, जारी किया स्टेटमेंट

'रामायणम्' के लिए साथ आया भारतीय सिनेमा का सबसे विशाल क्रू, 10 हजार से ज्यादा लोग कर रहे हैं काम!

बालिका वधू की 'गहना' बनीं बिजनेस क्वीन, 10 रुपये की फिटकरी से खड़ा किया करोड़ों का ब्रांड

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख