विदेशी शेफ संग आरती करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, वायरल हो रहा दीवाली पूजा का वीडियो

Webdunia
शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (16:56 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल‍ प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से ही अपने पति निक जोनस संग अमेरिका में रह रही हैं। भले ही अब प्रियंका का अधिकतर वक्त विदेश मेंही गुजरता हो, लेकिन वह अपने संस्कार बिल्कुल भी नहीं भूली हैं। वह हर त्यौहार विदेश में ही धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं।

 
साल 2021 की दीवाली भी प्रियंका ने अमेरिका में अपने नए घर में सेलिब्रेट की थी। प्रियंका की दीवाली पूजा की कई तस्वीरें सामने आई थी। अब एक्ट्रेस का दीवाली पूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
इस वीडियो में प्रियंका अपने परिवार और स्टाफ के साथ घर में पूजा करती नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका अपने घर की विदेशी शेफ के साथ आरती करती दिखाई दे रही हैं। वहीं निक जोनस आरती में ताली बजाते दिखाई दे रहे हैं।
 
प्रियंका का यह ‍वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस बोल रहे हैं कि प्रियंका को पता है कि विदेश में अपनी संस्कृति को कैसे बनाए रखना है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बनेगी फिल्म 'हनीमून इन शिलांग', दिखेगी सोनम की बेवफाई की कहानी

कियारा आडवाणी के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा तोहफा, वॉर 2 का पहला गाना आवन जावन होगा रिलीज

82 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन सीख रहे इंस्टाग्राम, यूजर्स बोले- Gen Z के बीच स्वागत है...

धड़क 2 की शूटिंग के दौरान तृप्ति डिमरी को याद आए अपने कॉलेज के दिन

सोनू सूद ने अपनी अदाकारी से बनाई अलग पहचान, देखिए उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाती कुछ फिल्में

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख