Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिवाली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा का रेट्रो लुक, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

हमें फॉलो करें दिवाली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा का रेट्रो लुक, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें
, रविवार, 7 नवंबर 2021 (15:19 IST)
Photo - Instagram
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजेलिस में अपने नए घर में पति निक जोनास संग दिवाली सेलिब्रेट की। प्रियंका ने लक्ष्मी पूजन भी किया। प्रियंका अपने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें लगातार फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।
 
webdunia
अब प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली पार्टी की तस्वीरें शेयर की है, जो जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में प्रियंका रेट्रो लुक में नजर आ रही हैं।
webdunia
इस दिवाली पार्टी में प्रियंका मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के थ्री पीस एथनिक सूट में रेट्रो लुक में नजर आईं। एक्ट्रेस ने शॉर्ट कुर्ते के साथ फ्लेयर्ड पैंट को टीमअप किया और मैचिंग दुपट्टा भी कैरी किया।
 
webdunia
प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक को लाइट मेकअप और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया। उन्होंने सूट के साथ बड़े सनग्लासेस भी पहन रखा है। इस लुक में वो बेहद स्टनिंग लगीं। 
webdunia
प्रियंका ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'लिली सिंह को आदर्श मेजबान और दोस्त क्या बनाता है? वो एक फेलो पंजाबी हैं। इस साल के दिवाली समारोह का क्या शानदार अंत हुआ। इतनी शानदार शाम के लिए लिली तुम्हारा शुक्रिया।'
webdunia
प्रियंका ने विदेश में रहकर भी देसी अंदाज में दिवाली का जश्न मनाया। उन्होंने पति निक जोनस के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। 
 



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bigg Boss 15 : घर से बेघर हुईं मायशा अय्यर, ईशान सहगल फूट-फूटकर रोए