Biodata Maker

जब वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार होने से बची थीं प्रियंका चोपड़ा, टूट गई थी ड्रेस की जिप

Webdunia
शुक्रवार, 29 जनवरी 2021 (17:28 IST)
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। प्रियंका चोपड़ा की किताब 'अनफिनिश्ड' जल्द रिलीज होने वाली है। इस किताब से जुड़ा एक किस्सा प्रियंका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ये वाकया 2019 में कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान का है। 

 
प्रियंका चोपड़ा ने कान्स फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही प्रियंका ने यह भी खुलासा किया है कि कैसे वो यहां वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार होने से बची थीं। प्रियंका के मुताबिक, जो ड्रेस उन्होंने रेड कार्पेट के लिए पहनी थी, उसकी चेन ऐन वक्त पर टूट गई थी।
 
प्रियंका चोपड़ा के मुताबिक, रेड कार्पेट पर चलने के लिए मैंने रॉबर्टो कावेली की डिजाइनर ड्रेस पहनी थी। जब यह वाकया हुआ तो उनकी टीम ने वेन्यू तक पहुंचने के रास्ते में ही इस ड्रेस को सुई-धागे से सिला था। इस काम के लिए टीम के पास सिर्फ 5 मिनट का समय था।
 
तस्वीर के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, बाहर से मैं बहुत रिलैक्स नजर आ सकती हूं लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं कि मैं भीतर से बहुत ज्यादा डरी हुई थी। रॉबर्टो कावेली की इस खूबसूरत ड्रेस का नाजुक सा जिपर टूट चुका था। ऐसे नाजुक मोड़ पर मेरी बेहतरीन टीम ने महज 5 मिनट में कार राइड के दौरान मुझे ये ड्रेस पहना कर इसे हर तरफ से सिल दिया और इस तरह से मैं सबके ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बच गई।
 
प्रियंका चोपड़ा ने आगे लिखा, इस तरह की और मेरे मिस वर्ल्ड बनने की तमाम बिहाइंड द सीन्स स्टोरीज और मेट गाला के किस्से आप मेरी किताब 'अनफिनिश्ड' में पढ़ सकते हैं। अब ये प्री सेल के लिए उपलब्ध है।
 
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वो फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग लंदन में खत्म कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने दूसरी फिल्म मैट्रिक्स की भी शूटिंग खत्म कर ली है। हाल ही में उनकी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानू पहुंची धर्मेन्द्र को अंतिम बिदाई देने

जब धर्मेंद्र को पहली बार मिला अवॉर्ड, खुशी से आंखों में आ गए आंसू

गोविंदा ने क्यों दी थी अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को धर्मेन्द्र की फोटो?

धर्मेंद्र के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, सेलेब्स ने पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत, धर्मेंद्र के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख