अपनी वेडिंग ड्रेस की वजह से प्रियंका चोपड़ा को गर्दन में हो गया था क्रैम्प, अब भी नहीं हो पाया ठीक

Webdunia
बुधवार, 17 फ़रवरी 2021 (15:55 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस किताब में प्रियंका ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इसी बीच प्रियंका ने अपनी शादी के जोड़े को लेकर एक खुलासा किया है।

 
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया कि अपने लंबे और हेवी वेल की वजह से उनके गर्दन में समस्या हो गई थी। दरअसल, प्रियंका ने साल 2018 में जोधपुर में बड़े धूमधाम से शादी रचाई थी जहां उन्होंने निक जोनास के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अलावा क्रिश्चियन तरीके से भी शादी की थी।

वहीं क्रिश्चियन वेडिंग में प्रियंका ने व्हाइट ड्रेस के साथ 75 फीट लंबा वेल पहना था जो काफी हेवी था। प्रिंयका ने बताया कि वेल की वजह से उनके गर्दन की बुरी हाल हो गई थी जिस वजह उन्हें गर्दन में क्रैम्प हो गई थी और वह क्रैम्प की समस्या अभी तक है।
 
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। प्रियंका को पहली बार देखते ही हॉलीवुड के पॉप सिंगर निक  अपना दिल हार बैठे थे। वहीं कुछ दिनों तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया फिर साल 2018 में जोधपुर में बड़े धूमधाम से शादी रचाई। शादी के बाद प्रियंका अपने पति निक के साथ न्यूयार्क में रहती हैं।
 
प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह नेटफ्लिक्स की फिल्म द वाइट टाइगर में नज़र आई थीं। इसके बाद वह मैट्रिक्स 4 और टेक्स्ट फॉर यू जैसे हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की शूटिंग कर चुकी हैं। इन दिनों प्रियंका फिल्म सिटाडेल की शूटिंग में व्यस्त हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख