Festival Posters

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की ऐसी तस्वीर, फैंस हुए परेशान

Webdunia
बुधवार, 18 मई 2022 (13:16 IST)
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना परचम लहरा चुकी हैं। प्रियंका के पास इस समय कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग में बिजी हैं।

 
इसी बीच प्रियंका ने अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस परेशान हो गए हैं। दरअसल, इस तस्वीर में प्रियंका के चेहरे चोट के निशान दिख रहे हैं। उनके होठ, नाक और गाल से खून ‍निकल रहा है। प्रियंका के चेहरे पर काफी सूजन भी दिख रही है। 
 
प्रियंका ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखाल 'क्या काम के दौरान आपका भी दिन मुश्किल रहा?' #actorslife #citadel #adayinthelife @agbofilms @amazonstudios. 
 
प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर को देख फैंस को उनकी चिंता हो रही है कि ये वाकई में चोट है या उन्होंने मेकअप कर रखा है। एक यूजर ने लिखा, 'क्या हुआ आप ठीक हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'क्या हुआ ये?' हालांकि एक्ट्रेस के कैप्शन से पता चलता है कि यह तस्वीर शूट के दौरान की है। 
 
बता दें कि रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित 'सिटाडेल' एक जासूसी सीरीज है, जिसमें प्रियंका मुख्य भूमिका में हैं। सीरीज में उनके साथ गेम ऑफ थ्रोन्स अभिनेता रिचर्ड मैडेन है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म 'एंडिंग थिग्स' को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रिश्ते में बेवफाई पर बोलीं शहनाज़ गिल- वो मुझसे प्यार नहीं करता था, इसलिए छोड़ दिया

धर्मेंद्र, प्रेम चोपड़ा अस्पताल में, गिर पड़े जीतेंद्र, असरानी-सतीश-सुलक्षणा नहीं रहे, बॉलीवुड को आखिर किसकी नजर लग गई?

धर्मेंद्र की सेहत पर अपडेट: हेमा मालिनी का गुस्सा फूटा, 'झूठी खबरों को माफ नहीं किया जाएगा'

83 वर्षीय जीतेंद्र लड़खड़ाए और गिर पड़े, लेकिन घबराने की बात नहीं, फिर जो हुआ उसने सबका दिल जीत लिया

धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरों पर भड़कीं हेमा मालिनी, बोलीं- मीडिया थोड़ी इज्जत तो दें हमारे परिवार को

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख