Publish Date: Fri, 15 Jul 2022 (17:11 IST)
Updated Date: Fri, 15 Jul 2022 (17:14 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजी है। दरअसल, प्रियंका दूसरी बार चाची बन गई है। निक जोनस के बड़े भाई और भाभी के जो जोनास-सोफी टर्नर एक बच्ची के माता-पिता बने हैं। कपल का यह दूसरा बच्चा हैं।
खबरों के अनुसार सोफी टर्नर 14 जुलाई को एक बेटी की मां बनी हैं। जो और सोफी अपनी दूसरी बच्ची के जन्म से काफी खुश हैं। दोनों की एक और बेटी हैं जिसका नाम विला है। सोफी ने 29 जून 2019 अपने बॉयफ्रेंड जो जोनस से पेरिस में पूरे रीति-रिवाजों से शादी की थी।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा भी एक बेटी की मां हैं। उनकी बेटी का जन्म सरोगसी के जरिए हुआ था। प्रियंका की बेटी का नाम मालती मेरी चोपड़ा हैं।