मैडम तुसाद म्यूजियम पहुंची प्रियंका चोपड़ा, रचा यह इतिहास

प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टैच्यू अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में लग चुका है। इसके साथ ही प्रियंका का वैक्स स्टैच्यू लंदन, सिडनी, बैंकाक और सिंगापुर में भी लगाया जाएगा।

Webdunia
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल आईकॉन हैं। प्रियंका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। अब प्रियंका चोपड़ा का नाम भी उन हस्तियों में शुमार हो गया है जो मैडम तुसाद के म्यूजियम की शान है।

इसके साथ ही प्रियंका ने एक और खास उपलब्धि अपने नाम की है। जिससे वे केवल भारत और अमेरिका में ही नहीं बल्कि कई एशियाई देशों में भी जानी पहचानी जाएंगी। प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टैच्यू अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में लग चुका है। अपने इस मोम के पुतले का उद्घाटन खुद प्र‍ियंका चोपड़ा ने किया है।

वहीं इसके अलावा दिलचस्‍प बात ये है कि प्रियंका का वैक्स स्टैच्यू लंदन, सिडनी, बैंकाक और सिंगापुर में भी लगाया जाएगा। प्रियंका, मशहूर सिंगर विटनी हाउसट्न के बाद दूसरी वर्ल्ड सेलेब्रिटी हो गई हैं जिनके दुनिया में छह वैक्स स्टैचू हैं।
प्र‍ियंका चोपड़ा ने पिछले साल ही अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ जोधपुर में शादी रचाई थी। शादी के बाद प्रियंका मिनी ब्रेक पर थीं और अब वे वापस लौटी हैं और अपनी हॉलीवुड फिल्म को प्रमोट कर रही हैं। साथ ही प्रियंका शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज़ पिंक की शूटिंग में भी बिजी हैं। प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म 'इजन्ट इट रोमांटिक' इस वैलेंटाइन्स डे पर रिलीज होने वाली है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

79 की उम्र में धीरज कुमार ने दुनिया को कहा अलविदा

अक्षय कुमार को बना दिया Team India के लिए 'पनौती'? मैच हारे तो ट्रोल हो गए

श्वेता तिवारी की जवानी का राज: ग्रिल्ड चिकन और... जो आप सोच भी नहीं सकते

सैयारा क्या आशिकी 2 को भी पीछे छोड़ देगी? अरिजीत का गाना, मोहित सूरी का दर्द और नए हीरो का कॉम्बिनेशन मचाएगा धमाल

श्वेता तिवारी पर लगा था सीजेन खान संग एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप, एक्ट्रेस की को-एक्टर बोलीं- आपको कहीं और कम्फर्ट मिलता है तो...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख