जब नाक की सर्जरी की वजह से बिगड़ गया था प्रियंका चोपड़ा का चेहरा

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 18 जुलाई 2024 (11:33 IST)
Priyanka Chopra Birthday: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बीते दिनों प्रियंका अपनी बुक 'अनफिनिश्ड' को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। इस किताब में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं।
 
इसी किताब में प्रियंका ने अपनी नाक की सर्जरी के बारे में भी खुलासा किया हैं। यह सर्जरी को प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में करवाई थी, इस सर्जरी ने उनका पूरा लुक ही बदल कर रख दिया था। प्रियंका ने बताया कि इस कारण से उन्होंने कई फिल्में खो दी थीं और लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था।

प्रियंका ने बताया था कि उन्हें बहुत भयानक सिर सिर्द होता था और सांस लेने में भी परेशानी थी। अस्थमा की मरीज होने की वजह से वो इसे नजरअंदाज नहीं कर सकती थीं। प्रियंका ने डॉक्टर से बात की तो उन्हें बताया गया कि उनकी नेजल कैविटी से polyp को हटाना होगा, जिसके लिए सर्जरी करनी पड़ेगी।
 
प्रियंका ने कहा, polyp हटाने के दौरान डॉक्टर ने गलती से नाक के ब्रिज को ही शेव कर दिया और इसकी वजह से मेरी नाक का ब्रिज टूट गया। जब नाम से बैंडेज हटाने और नाक की हालत दिखाने की बात आई तो मैं और मेरी मां डरे हुए थे। मेरी असली नाक चली गई थी। मैं पहले की तरह नहीं थी। मैं पूरी तरह निराश और टूट गई थी। जब भी मैं शीशे में देखती तो एक अजनबी चेहरा मेरी तरफ देखता नजर आता था।
 
 
प्रियंका ने बताया कि उन्होंने इस हादसे की वजह से अजय देवगन और दिलीप कुमार स्टारर फिल्म 'असर' से रिप्लेस कर दिया गया था। उन्हें कई आर्टिकल्स में 'प्लास्टिक चोपड़ा' भी कहा गया था। जिसकी वजह से उनके करियर पर बुरा असर पड़ा। प्रियंका ने बताया कि इसके बाद कई और सर्जरीज के बाद जाकर उनकी नाक वापस ठीक हो सकी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सिकंदर के गाने हम आपके बिना का टीजर रिलीज, सलमान खान-रश्मिका मंदाना की दिखेगी रोमांटिक केमिस्ट्री

अजय देवगन की रेड 2 का टीजर रिलीज, अमय पटनायक बनकर दादाभाई के घर मारेंगे छापा

नेहा कक्कड़ ने बताई मेलबर्न कॉन्सर्ट में लेट पहुंचने की वजह, बोलीं- पैसे लेकर भागे आयोजक...

50 साल की उम्र में भी कुंआरे हैं अक्षय खन्ना, करिश्मा कपूर से होते-होते रह गई थी शादी

ईद पर बॉक्स ऑफिस पर गरजेगा सिकंदर, एडवांस बुकिंग और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उम्मीदें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख