प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म पाणी का ट्रेलर रिलीज

WD Entertainment Desk
रविवार, 6 अक्टूबर 2024 (14:23 IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा निर्मित मराठी फिल्म 'पाणी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म पाणी का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। फिल्म में पानी के लिए संघर्ष करते हुए एक व्यक्ति की कहानी है। 
 
प्रियंका ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, एक ऐसी दुनिया जहां पानी की कमी है, वहां प्यार सबसे बड़ा संसाधन है। पानी चुनौतियों का सामना करने के लिए इंसान की क्षमता, उम्मीद और बदलाव का प्रमाण है। यह हमें दिखाता है कि जब जुनून और उद्देश्य एक साथ मिल जाते हैं, तो कुछ भी संभव है। पानी, 18 अक्टूबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

फिल्म पाणी के ट्रेलर की शुरुआत एक गांव से होती है, जहां गांव के लोग सूखे की स्थिति के कारण पानी के संकट का सामना कर रहे हैं। लोग अपना घर छोड़ रहे हैं, क्योंकि वहां पानी नहीं है और इससे लोगों के अस्तित्व पर खतरा आ गया है। इस बीच गांव का एक आदमी अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए गांव में पानी लाने का वादा करता है। 
 
वह इसे पूरा करने के लिए हर मुश्किल से लड़ता है। राजश्री एंटरटेनमेंट और कोठारे विजन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से बनी फिल्म पाणी का निर्माण प्रियंका चोपड़ा, डा.मधु चोपड़ा, नेहा बड़जात्या और रजत बड़जात्या ने किया है। आदिनाथ कोठारे के निर्देशन में बन रही फिल्म पाणी हनुमंत केंद्रे के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। 
 
आदिनाथ इस फिल्म में अभिनय भी कर रहे हैं। उनके साथ रुचा वैद्य, सुबोध भावे, राजित कपूर, किशोर कदम, सचिन गोस्वामी, मोहनबाई, श्रीपद जोशी और विकास पांडुरंग पाटिल भी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी नितिन दीक्षित ने लिखी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रेप के आरोप में जेल में बंद जानी मास्टर को लगा बड़ा झटका, हाथ से निकला नेशनल अवॉर्ड

Actor Vinod khanna के जन्‍मदिन पर जानिए उनके बारे में 20 रोचक जानकारियां

अरविंद त्रिवेदी ने ठुकरा दिया था रामायण में रावण का रोल

पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने विनोद खन्ना, तान दी थी बंदूक

तनु वेड्स मनु 3 की स्क्रिप्ट हुई पूरी, पहली बार ट्रिपल रोल में दिखेंगी कंगना रनौट!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख