क्या प्रियंका चोपड़ा की शादी में आएंगे सलमान खान?

Webdunia
बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। खबर के अनुसार प्रियंका की शादी का समारोह 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक जोधपुर में होगा। प्रियंका की शादी में कौन-कौन बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे इसकी चर्चा होने शुरू हो गई है।
 
खबरों के अनुसार प्रियंका ने अपनी शादी के समारोह में बॉलीवुड के जिन दोस्तों को मेहमान बनाया है, उनमें सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, फरहान अख्तर और सिद्धार्थ रॉय कपूर जैसे स्टार्स के नाम शुमार हैं।
 
सलमान खान का नाम इस लिस्ट में शामिल होना इसलिए हैरान करता है, क्योकि पिछले दिनों प्रियंका ने सलमान की फिल्म भारत छोड़ दी थी। इसके बाद दोनों के रिश्तों में मुनमुटाव आने की खबर आई। अब कहा जा रहा है कि प्रियंका बीती बातों को भुलाकर उन्हें अपनी शादी में  जरूर बुलाएंगी।
 
प्रियंका सलमान के साथ साथ ही अर्पिता-आयुष, अरबाज खान, सोहेल खान, अलविरा अग्निहोत्री समेत पूरे खान परिवार को ही न्यौता भेज रही हैं। प्रियंका की शादी में 1500 से 2000 मेहमान शामिल हो सकते हैं। शादी का इन्व‍िटेशन नवंबर के मध्य में भेजे जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ब्लैक साड़ी में शमा सिकंदर का दिलकश अंदाज, खुले आसमान के नीचे दिए सिजलिंग पोज

घाशीराम कोतवाल के हिंदी रूपांतरण में संजय मिश्रा निभाएंगे नाना फडणवीस का रोल

सैयारा की सक्सेस के बाद अनीत पड्डा के स्कूल ने शेयर किया खास वीडियो, एक्ट्रेस ने जताया आभार

AI से रांझणा का कुंदन हुआ फिर‍ जिंदा, आनंद एल राय ने जताई नाराजगी

30 साल के करियर में रानी मुखर्जी ने जीता पहला नेशनल अवॉर्ड, हर मां को किया समर्पित

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख