पुलकित सम्राट ने शुरू की 'फुकरे 3' की शूटिंग, सेट से शेयर की तस्वीरें

Webdunia
रविवार, 13 मार्च 2022 (16:27 IST)
'फुकरे' बॉलीवुड की पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के दो पार्ट बनाए जा चुके हैं। बीते दिनों फिल्म के तीसरे पार्ट की शूटिंग भी शुरू हो गई हैहै। अब पुलकित सम्राट ने भी दिल्ली में फुकरे 3 की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

 
पुलकित सम्राट ने फिल्म के सेट से दो तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में वह फिल्म का क्लैपबोर्ड पकड़े नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह को-स्टार वरुण शर्मा, मनजोत सिंह के साथ दिख रहे हैं। 
 
इन तस्वीरों को पुलकित ने फिल्म निर्माता और को-स्टार को टैग करते हुए लिखा, 'फुकरे 3  आपकी सेवा में।' इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। 
 
गौरतलब है कि फिल्म फुकरे 3 को मृगदीप सिंह लांबा निर्देशित कर रहे हैं। इसमें पुलकित के अलावा ऋचा चड्ढा, पकंज त्रिपाठी, वरुण शर्मा भी नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि बिजी शेड्यूल के कारण अली फजल इस बार 'फुकरे' का हिस्सा नहीं होंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख