पुनीत राजकुमार के अचानक निधन पर फैंस उठा रहे सवाल, दायर की जांच की याचिका

Webdunia
शनिवार, 6 नवंबर 2021 (18:28 IST)
कन्नड़ 'पावर स्टार' पुनीत राजकुमार के अचानक निधन से उनके फैंस सदमे में हैं। पुनीत के निधन के बाद उनके कई फैंस आत्महत्या तक कर चुके हैं। कई फैंस पुनीत की मौत को सामान्य नहीं मान रहे हैं। अब पुनीत के एक फैन ने पुलिस स्टेशन में पिटिशन फाइल करवाकर जांच की मांग की है।

 
खबरों के अनुसार अरुण नाम के एक फैन ने पुनीत की मौत की जांच करने के लिए याचिका दायर कर दी है। दायर याचिका के अनुसार, फैन ने अभिनेता की मौत को साजिश करार देते हुए पुलिस से जांच करने की सिफारिश की है। उसने अपनी याचिका में बताया है कि एक्टर बिल्कुल स्वस्थ थे और जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें तुरंत अस्पताल नहीं ले जाया गया। पुलिस ने अरुण की याचिका को स्वीकार कर लिया है और जांच का आश्वासन दिया है।
 
बता दें कि पुनीत राजकुमार की मौत के बाद साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर है। पुनीत के मौत की खबर से फैंस इतने विचलित हो गए हैं कि उनकी तरह ही आंख दान करने का संकल्प उठा लिया है। बताया जा रहा है कि लगभग 200 फैंस पहले ही अपना नाम रजिस्टर करवा चुके हैं। 
 
पुनीत राजकुमार का 46 वर्ष की उम्र में 29 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया था। लोग उन्हें प्यार से 'अप्पू' बुलाते थे। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Bigg Boss 19: घर में गाली-गलौच पर भड़के सलमान खान, अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर अमाल मलिक की लगाई क्लास

'कांतारा: चैप्टर 1' की स्पैनिश रिलीज को लेकर ऋषभ शेट्टी ने जाहिर किया उत्साह, कही यह बात

इस दिन से शुरू होने जा रहा इंडियन आइडल का नया सीजन, यह होगी शो की थीम

'द पैराडाइज' से सामने आया मोहन बाबू का खौफनाक अवतार, विलेन शिकंजा मालिक के रोल में पहला पोस्टर रिलीज

आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की थामा का ट्रेलर हुआ रिलीज, बेताल बनकर छाए नवाजुद्दीन सिद्दीकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख