मुश्किल में फंसे सोनू सूद, एक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानिए क्या है मामला

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025 (11:07 IST)
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपने नेक कामों से एक अलग पहचान बनाई है। सोनू सूद लोगों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। लेकिन इस बार वह खुद मुश्किल में फंस गए हैं। सोनू सूद के खिलाफ लुधियाना की एक अदालत ने धोखाधड़ी के मामले गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। 
 
बताया जा रहा है कि सोनू सूद को अदालत में गवाही देने के लिए बार-बार समन भेजे गए, लेकिन वह एक बार भी नहीं पहुंचे। इसके बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया। लुधियाना के वकील राजेश खन्ना द्वारा दायर एक मामले के संबंध में सोनू सूद को समन जारी किया गया थर, जिसमें मोहि शुक्ला नाम के व्यक्ति पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। 
 
इसी केस के तहत सोनू सूद को गवाही देने के लिए तलब किया गया था। उन्हें को कई बार समन भेजे गए, पर वह गवाही देने के लिए एक बार भी कोर्ट में नहीं पहुंचे। इसी को देखते हुए अब कोर्ट ने सोनू के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। ओशिवारा पुलिस स्टेशन, अंधेरी वेस्ट को भेजे गए वारंट में निर्देश दिया गया है कि सोनू सूद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाए।
 
अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी। फिलहाल इस मामले में सोनू सूद या फिर उनकी टीम की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म सैयारा का दूसरा गाना बर्बाद इस दिन होगा रिलीज, चंकी पांडे के भतीजे अहान करने जा रहे डेब्यू

करियर के पीक पर महिमा चौधरी का हो गया था एक्सीडेंट, चेहरे से निकाले गए थे 67 कांच के टुकड़े

मशहूर फिल्म निर्देशक पार्थो घोष का निधन, हार्ट अटैक ने ली जान

अंगूरी भाभी का सुपर सिजलिंग अंदाज, मोनोकिनी पहन शुभांगी अत्रे ने झरने के नीचे दिए पोज

पॉकेटमनी के लिए सोनम कपूर ने किया था वेट्रेस का काम, जानिए एक्ट्रेस के बारे में रोचक जानकारियां

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख