Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सड़क हादसे में पंजाबी सिंगर निरवैर सिंह का निधन

हमें फॉलो करें सड़क हादसे में पंजाबी सिंगर निरवैर सिंह का निधन
, गुरुवार, 1 सितम्बर 2022 (17:12 IST)
Photo - Twitter
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया में एक भीषण कार दुर्घटना में पंजाबी सिंगर निरवैर सिंह का निधन हो गया है। निरवैर मेलबर्न में रहते थे। बताया जा रहा है कि दो बच्चों के पिता सिंगर निरवैर सिंह को एक तेज रफ्तार सेडान ने टक्कर मार दी थी। 

 
खबरों के अनुसार इस संबंध में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार सिडान ने दो अन्य वाहनों और फिर एक जीप को टक्कर मार दी। वहीं कार की चपेट में निरवैर सिंह भी आए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
 
निरवैर सिंह के निधन की खबर मिलने के बाद से ही उनके फैंस और दोस्त सदमे में हैं। निरवैर ने आखिरी गाना तीन साल पहले 'हिक्क ठोक के' गुरलेज अख्तर के साथ गाया था। 
 
बता दें कि इसके पहले फरवरी 2022 में फेमस पंजाबी एक्टर और सिंगर दीप सिद्धू का सड़क हादसे में निधन हो गया था। उनकी कार सोनीपत में केएमपी एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकरा गई थी। वहीं 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बच्चे की खातिर फिर साथ आए चारु असोपा और राजीव सेन, पोस्ट शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी