जमानत मिलने के बाद भी क्यों रातभर जेल में रहे अल्लू अर्जुन?

WD Entertainment Desk
शनिवार, 14 दिसंबर 2024 (11:11 IST)
pushpa 2 screening stampede case: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के लिए 13 दिसंबर का दिन काफी भारी रहा। 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में पुलिस ने अल्लू अर्जुन को सुबह ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया। 
 
अदालत ने अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अल्लू अर्जुन को जेल भी भेज दिया गया। हालांकि अल्लू अर्जुन ने तेलंगाना हाई कोर्ट में याचिका दा‍यर कर रखी थी। इस याचिका की सुनवाईे के बाद उन्हें अंतरिम जमानत दे दी गई। 
 
लेकिन अल्लू अर्जुन को फिर भी एक रात जेल में बितानी पड़ी, क्योंकि अधिकारियों को देर रात तक जमानत आदेश की प्रति नहीं मिली थी। करीब 18 घंटे जेल में बिताने के बाद अल्लू अर्जुन को सुबह करीब 6.30 बजे रिहा कर दिया गया। अल्लू अर्जुन के वकील अशोक रेड्डी ने चंचलगुडा जेल के बाहर बताया, 'उन्हें रिहा कर दिया गया है।'
 
वकील रेड्डी ने आरोप लगाया कि जेल अधिकारियों ने उच्च न्यायालय के आदेश की प्रति मिलने के बावजूद अभिनेता को रिहा नहीं किया। आपको सरकार और विभाग से पूछना चाहिए कि उन्होंने आरोपी को रिहा क्यों नहीं किया। उच्च न्यायालय का आदेश बहुत स्पष्ट है। जैसे ही आपको (जेल अधिकारियों को) आदेश प्राप्त होता है, उन्हें तुरंत रिहा करना होता है। स्पष्ट आदेश के बावजूद उन्होंने रिहा नहीं किया, उन्हें जवाब देना होगा। यह एक अवैध हिरासत है। हम कानूनी कदम उठाएंगे।
 
जेल से रिहाई के बाद अल्लू गीता आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस पहुंचे। यहां से वह अपने परिवार के साथ हैदराबाद स्थित अपने घर पहुंचे। घर पहुंचने के बाद अल्लू अर्जुन ने अपने प्रशंसकों और देश भर के अन्य लोगों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वह कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं तथा कानून का सम्मान करते हैं।
 
उन्होंने कहा, मैं उनके साथ सहयोग करूंगा और जो भी जरूरी होगा वो करूंगा तथा सबसे महत्वपूर्ण बात मैं एक बार फिर परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहूंगा। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे कानून पर भरोसा है और उसका सम्मान करते हैं।
 
अल्लू ने कहा, जब कानून अपना काम कर रहा है, तो मुझे इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, इसलिए मुझे इस बारे में बात नहीं करनी चाहिए। कानूनी दृष्टिकोण से मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहूंगा। यह मेरे परिवार के लिए कठिन समय है।
 
4 दिसंबर की घटना को याद करते हुए अल्लू अर्जुन ने कहा, यह अनजाने में हुआ था। जब मैं एक फिल्म देखने गया था, तो अचानकर वो घटना घटी। यह जानबूझकर नहीं किया गया था। पिछले 20 सालों से मैं फिल्में देखने के लिए सिनेमाघरों में जा रहा हूं। यह हमेशा एक सुखद अनुभव रहा है, लेकिन इस बार चीजों ने एक अलग मोड़ ले लिया। 
 
बता दें कि 4 दिसंबर की रात 'पुष्पा 2 : द रूल' के प्रीमियर के दौरान अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक संध्या थिएटर में उमड़ पड़े थे। उसी दौरान भगदड़ मचने से 35 वर्षीय महिला रेवती की मौत हो गई थी और उनका आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया था।
 
हैदराबाद पुलिस ने महिला के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118 (1) के तहत चिक्कड़पल्ली थाने में मामला दर्ज किया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अक्षय कुमार की केसरी 2 का टीजर रिलीज, जलियांवाला बाग कांड की दिखेगी अनकही दास्तान

फिल्म ब्लैक में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आईं आयशा कपूर ने रचाई शादी, शेयर की खूबसूरत वेडिंग तस्वीरें

जब इमरान हाशमी की फिल्म देखने के लिए पाकिस्तान में मच गई भगदड़

दमदार एक्शन और जबरदस्त स्वैग से भरपूर सलमान खान की सिकंदर का ट्रेलर रिलीज

यश की फिल्म टॉक्सिक के लिए फैंस को करना होगा इंतजार, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख