दुनियाभर में नहीं थम रहा पुष्पा 2 का तूफान, 1700 करोड़ की कमाई करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बनी

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 (17:58 IST)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2 : द रूल' का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्पा 2 : द रूल' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी थी। फिल्म पुष्पा 2 : द रूल की रिलीज को 21 दिन हो गये हैं, इसके बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। 
 
हाल ही में 'बेबी जॉन' और 'मुफासा' जैसी फिल्में भी रिलीज हुई लेकिन इसका असर 'पुष्पा 2' की कमाई पर नहीं पड़ा है। वहीं फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। 'पुष्पा 2' ने 21वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर एक और इतिहास रच दिया है। 
 
'पुष्पा 2 : द रूल' भारत की पहली फिल्म बन गई है, जिसने 1100 करॅड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म ने 21 दिनों में 1109.85 करोड़ का कारोबार कर लिया है। वहीं हिंदी में फिल्म ने 716.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

इतना ही नहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी इतिहास रचा है। 'पुष्पा 2' अब तक सबसे तेज 1700 करोड़ की कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म ने 21 दिनों में दुनियाभर में 1705 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। 
 
'पुष्पा 2 : द रूल' में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका में और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में वापस आ गई हैं। इस फिल्म में फहाद फासिल की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है। भारत में यह फिल्म अबतक के सिनेमा जगत के इतिहास में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

शेफाली जरीवाला की अस्थियों को सीने से लगाए रोते दिखे पराग त्यागी, इमोशनल वीडियो आया सामने

अभिषेक बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 25 साल, अमिताभ बच्चन हुए गदगद

शशि थरूर ने बताया क्यों खास है आमिर खान की सितारे जमीन पर, कही दिल की बात

पारस छाबड़ा ने पहले ही कर दी थी शेफाली जरीवाला की असामयिक मृत्यु की भविष्यवाणी! वायरल हो रहा वीडियो

खास दोस्त शेफाली जरीवाला के निधन से टूटी आरती सिंह, बताया कुछ दिन पहले बनाया था क्या प्लान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख