Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'पुष्पा' ने तोड़ा ट्रैफिक रूल्स, पुलिस ने काटा अल्लू अर्जुन का चालान

Advertiesment
हमें फॉलो करें 'पुष्पा' ने तोड़ा ट्रैफिक रूल्स, पुलिस ने काटा अल्लू अर्जुन का चालान
, बुधवार, 6 अप्रैल 2022 (11:25 IST)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन बीते कई दिनों से अपनी फिल्म 'पुष्पा : द राइज' को लेकर चर्चा में थे। फिल्म में अल्लू अर्जुन कई कानून तोड़ते और पुलिस से दुश्मनी मोल लेते दिखे थे। अब रियल लाइफ में भी अर्जुन ने कानून तोड़ दिया, जिसकी वजह से वह मुश्किल में उलझ गए।

 
खबरों के अनुसार अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद में ट्रेफिक रूल्स का उल्लंघन किया। जिसके बाद उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया और आखिर में उनसे जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस ने उनकी लग्जरी कार का चालान काटा और एक्टर को 700 रुपए जुर्माने के तौर पर देने पड़े। 
 
बताया जा रहा है कि काले शीशे वाली कार में सवार अल्लू अर्जुन को पुलिस ने हैदराबाद के बिजी सेंटर के पास रोका था। ब्लैक शीशे वाली खिड़कियां भारत में बैन हैं। इसके बावजूद कई सारे सेलेब्स इस तरह की कार का इस्तेमाल करते हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम मोदी ने फाल्गुनी शाह को ग्रैमी जीतने पर दी बधाई