Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पिंक कलर का लहंगा पहन राधिका मदान ने बिखेरा हुस्न का जलवा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Radhika Madan Pink Lehenga Photos

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 5 जुलाई 2023 (14:21 IST)
Radhika Madan Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका मदान फिल्मों के अलावा अपने ग्लैमरस लुक को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही राधिका ने पिंक कलर के लहंगे में अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो जमकर वायरल हो रही हैं। इस लहंगे को अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया है। 
 
webdunia
राधिका के इस नियॉन-पिंक मोनोटोन लहंगे पर हाथ से कढ़ाई की हुई है। लहंगे के साथ राधिका ने मेचिंग डीपनेक ब्लाउज पहना हुआ है। राधिका ने अपने बालों का बन और मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया है। 
 
webdunia
राधिका ने अपने इंस्टाग्राम पर इन खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन दिया, 'फ्लेमिंगो-इंग'। फैंस राधिका की इन तस्वीरों पर कमेंट करके उनकी तारीफ कर रहे है।
 
webdunia
राधिका मदान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'सना' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास उन्हें 'हैप्पी टीजर्स डे' और 'सूराराई पोटरु' का रीमेक भी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जाह्नवी कपूर-वरुण धवन की 'बवाल' का टीजर रिलीज, इस दिन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी फिल्म