Publish Date: Thu, 07 Jan 2021 (14:21 IST)
Updated Date: Thu, 07 Jan 2021 (14:22 IST)
बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय ने 45 दिन अस्पताल में बिताए और एक बड़ी जंग जीत कर घर लौट आए हैं। राहुल ने बताया कि अब वे ठीक हैं, लेकिन अभी पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा। राहुल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ बातें शेयर कीं।
राहुल ने तस्वीरों का कोलाज शेयर करते हुए लिखा कि अस्पताल में लंबे इलाज के बाद घर लौटा हूं। मैं अभी रिकवर हो रहा हूं और इसमें लंबा समय लगेगा। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करता हूं जो मुश्किल घड़ी में मेरे साथ थे। राहुल ने भाई, बहन, जीजा के अलावा कुछ दोस्तों का भी नाम लिया। साथ ही फैंस को भी धन्यवाद कहा।
गौरतलब है कि नवंबर 2020 में राहुल कारगिल में फिल्म 'एलएसी: लाइव द बैटल' की शूटिंग कर रहे थे। मौसम के चलते उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिर मुंबई के अस्पाल में वे भर्ती हुए और इलाज चला।