राज कुन्द्रा पर पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा ने लगाए थे आरोप, फोटो और वीडियो का किया था गलत इस्तेमाल!

Webdunia
मंगलवार, 20 जुलाई 2021 (12:12 IST)
मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने के अलावा ऐप पर अपलोड करने का भी आरोप है। पुलिस के अनुसार राज और उनके रिश्तेदार ने एक कंपनी बनाई जो यूके बेस्ड थी। ये कंपनी पोर्न फिल्मों के लिए एजेंट्स को कॉन्ट्रेक्ट देती थी। फिल्मों को ईमेल के जरिये पहुंचाया जाता था और फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाता था। 
 
खुलासा ये हुआ है कि राज ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप के जरिये हर दिन कितनी कमाई हुई। काम करने वालों को कितना पैसा देना है। धंधे में कमाई हो रही है या घाटा, इस तरह की बातें लगातार होती थी। राज कुन्द्रा के बिज़नेस का जाल मुंबई से लंदन तक फैला हुआ है।


 
पूनम पांडे ने लगाए थे सनसनीखेज आरोप 
शिल्पा शेट्टी के पति पर पिछले साल एक्ट्रेस पूनम पांडे ने गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन उस समय किसी ने ध्यान नहीं दिया। गौरतलब है कि पूनम पांडे अपने बोल्ड वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। पूनम ने राज और उनके सहयोगी सौरभ कुशवाहा पर आरोप लगाया था कि राज की कंपनी उनकी वीडियो और फोटोज़ का इस्तेमाल गैरकानूनी तरीके से करती है। बताया जाता है कि पूनम और राज की कंपनी में के बीच पेमेंट को लेकर विवाद हो गया था। हालांकि राज ने पूनम के आरोपों का खंडन किया था। 

 
शर्लिन को मिलते थे 30 लाख रुपये प्रति प्रोजेक्ट! 
बताया जाता है कि फिल्म एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने महाराष्ट्र साइबल सेल को स्टेटमेंट दिया था कि उन्हें एडल्ट इंडस्ट्री में लेन वाले राज कुन्द्रा हैं। शर्लिन को प्रति प्रोजेक्ट 30 लाख रुपये दिए जाते थे। 
 
इस तरह से राज का नाम आया सामने 
इस साल फरवरी में मुंबई क्राइम ब्रांच में पोर्नोग्राफिक फिल्म बनाए जाने का केस दर्ज हुआ। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो राज का नाम सामने आया। जब पुलिस के हाथ ठोस सबूत लगे तो राज को गिरफ्तार कर लिया गया। 

सम्बंधित जानकारी

गोल्ड स्म‍गलिंग केस में बुरी फंसी कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव, एक साल की हुई सजा

अहान पांडे-अनीत पड्डा के इंटीमेट सीन पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, सैयारा को मिला यह सर्टिफिकेट

रवि किशन को जान से मारना चाहते थे पिता, 17 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर

ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में पलक तिवारी का सुपर सिजलिंग लुक, फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

फोर मोर शॉट्स प्लीज 4 से लेकर फर्जी सीजन 2 तक, फैंस कर रहे इन 5 वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख