राज कुंद्रा पर आरोप, मॉडल को कहा था न्यूड होकर ऑडिशन देने के लिए

Webdunia
मंगलवार, 20 जुलाई 2021 (17:05 IST)
राज कुंद्रा जैसे ही पुलिस के लपेटे में आए हैं, पुराने विवाद फिर सामने आ खड़े हुए हैं। उन्हें कमजोर जान कर उन लोगों ने सीधे हमले कर दिए है जिनके साथ कभी उन्होंने बुरा व्यवहार किया था। इसी कड़ी में मॉडल और एक्ट्रेस सागरिका सोनम सामने आई हैं। सागरिका का कहना है कि उन्हें एक वेबसीरिज राज की कंपनी की ओर से ऑफर हुई थी। वीडियो कॉल पर ऑडिशन देने के लिए कहा गया। 
 
बात यहां तक तो सही थी, लेकिन जब वीडियो कॉल पर न्यूड होकर ऑडिशन देने के लिए कहा गया तो वे दंग रह गईं। सागरिका के अनुसार दूसरी ओर तीन लोग थे। एक का चेहरा वे नहीं देख पाई। दूसरा उमेश कामत था जो सागरिका से बात कर रहा था। सागरिका के मुताबिक तीसरा व्यक्ति राज कुंद्रा ही था। उमेश लगातार राज का नाम भी ले रहा था। साथ ही उसने यह भी बताया कि जितनी भी साइट्स चल रही हैं उनका मालिक राज ही है। 
 
सागरिका का कहना है कि अश्लील फिल्में बनाने वाले रैकेट का राज हिस्सा हैं। उन्हें गिराफ्तार किया ही जाना चाहिए। उन्होंने गिरफ्तारी की मांग भी कर डाली है। 
 
फिलहाल राज 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि राज कुन्द्रा के खिलाफ उनके पास ठोस सबूत हैं। वे अश्लील फिल्में भारत से बनाकर ईमेल के जरिये इंग्लैंड पहुंचाते थे और वहां से एप्प पर अपलोड की जाती थी। 
 
पूनम पांडे ने लगाए थे सनसनीखेज आरोप 
शिल्पा शेट्टी के पति पर पिछले साल एक्ट्रेस पूनम पांडे ने गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन उस समय किसी ने ध्यान नहीं दिया। गौरतलब है कि पूनम पांडे अपने बोल्ड वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। पूनम ने राज और उनके सहयोगी सौरभ कुशवाहा पर आरोप लगाया था कि राज की कंपनी उनकी वीडियो और फोटोज़ का इस्तेमाल गैरकानूनी तरीके से करती है। बताया जाता है कि पूनम और राज की कंपनी में के बीच पेमेंट को लेकर विवाद हो गया था। हालांकि राज ने पूनम के आरोपों का खंडन किया था। 
 
शर्लिन को मिलते थे 30 लाख रुपये प्रति प्रोजेक्ट! 
बताया जाता है कि फिल्म एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने महाराष्ट्र साइबल सेल को स्टेटमेंट दिया था कि उन्हें एडल्ट इंडस्ट्री में लेन वाले राज कुन्द्रा हैं। शर्लिन को प्रति प्रोजेक्ट 30 लाख रुपये दिए जाते थे। 
 
इस तरह से राज का नाम आया सामने 
इस साल फरवरी में मुंबई क्राइम ब्रांच में पोर्नोग्राफिक फिल्म बनाए जाने का केस दर्ज हुआ। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो राज का नाम सामने आया। जब पुलिस के हाथ ठोस सबूत लगे तो राज को गिरफ्तार कर लिया गया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख