Hanuman Chalisa

रजनीकांत और अक्षय कुमार की '2.0' मुश्किलों में फंसी

Webdunia
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म हो और लोगों को क्रेज न हो, ऐसा कैसे हो सकता है? हाल ही उनकी फिल्म 'काला' रिलीज हुई और दर्शक उनके दीवाने हो चले। अब उनकी फिल्म '2.0' की बारी है, जो फिल्म 'रोबोट' का सीक्वेल है। फैंस इस फिल्म के इंतजार में काफी लंबे समय से हैं लेकिन यह फिल्म है कि रिलीज होने का नाम ही नहीं ले रही।
 
फिल्म की रिलीज हर बार चुकती जा रही है। इसमें अक्षय कुमार भी हैं, जो एक विलेन का किरदार निभा रहे हैं। खबर आई है कि फिल्म एक बड़ी पोस्ट-प्रोडक्शन समस्या में फंस गई है। इस वजह से फिल्म मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है। फिल्म पहले मई 2018 में रिलीज होने वाली थी। इसके बाद इसे अगस्त 2018 तक आगे बढ़ा दिया गया था।
 
अब खबर मिली है कि प्रोडक्शन का काम इतना आसानी से संभव नहीं है इसलिए अब फिल्म को अगस्त से भी आगे बढ़ाकर 2019 तक कर दिया गया है। यह फिल्म के सीजीआई में कई बदलावों के कारण हुआ है। पोस्ट-प्रोडक्शन के काम की वजह से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि फिल्म के अच्छे दिन कब आएंगे? एक तरफ जहां फिल्म 'काला' के पहले रिलीज होने वाली थी, वहीं वो अब अगले साल तक खिसका दी गई है। 
 
शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म '2.0' में रजनीकांत के साथ एमी जैक्सन और अक्षय कुमार भी हैं। इसका संगीत एआर रहमान ने दिया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

परेश रावल ने तीन दिन में ही छोड़ दी थी बैंक की नौकरी, जेबखर्च के लिए गर्लफ्रेंड से लेते थे पैसे

तनीषा मुखर्जी का आलीशान घर देख हैरान हुईं फराह खान, बोलीं- मुंबई में ऐसा नहीं देखा

13 साल बाद भी नैना तलवार के डायलॉग्स का जादू है बरकरार, पढ़ें दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक लाइंस

'गुल्लक 5' से क्यों आउट हुए 'अन्नू भैया' वैभव राज गुप्ता, जानिए कारण!

यौन उत्पीड़न मामले में घिरे 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे, POSH कमेटी ने पाया दोषी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख