Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

निधन से एक दिन पहले राजीव कपूर ने किया था अपने बचपन के दोस्त को फोन, कही थी यह बात

हमें फॉलो करें निधन से एक दिन पहले राजीव कपूर ने किया था अपने बचपन के दोस्त को फोन, कही थी यह बात
, बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (15:44 IST)
राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का 9 फरवरी को निधन हो गया है। उनका अचानक से चले जाना कोई बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। खबरों के मुताबिक राजीव 14 फरवरी को बॉलीवुड में अपनी कमबैक फिल्म 'तुलसीदास जूनियर' के लिए इंटरव्यू देने वाले थे। निधन के एक दिन उन्होंने अपने एक दोस्त से भी बात की थी।

 
निधन के एक दिन पहले राजीव ने अपने एक बचपन के दोस्त राजीव खन्ना को फोन किया था। अब राजीव खन्ना ने एक इंटरव्यू के दौरान राजीव कपूर के बारे में कई ऐसी बातें बताई है जिसे जानकार लोग हैरान रह जाएंगे। दरअसल राजीव एक लंबे समय से मीडिया से दूर रहे हैं। ऐसे में आज के दौर में उन्हें बेहद कम लोग ही पर्सनल तौर पर जानते हैं।
 
खबरों के अनुसार राजीव खन्ना ने बताया कि उन्हें 8 फरवरी को राजीव कपूर का फोन आया था। वो बेहद खुश थे। दरअसल इनके व्हाट्सएप ग्रुप में जब राजीव कपूर ने राजीव खन्ना की बेटी के काम के बारे में पढ़ा तो वो बेहद खुश हो गए। उन्होंने बधाई देने के लिए अपने इस बचपन के दोस्त को फोन किया और बेटी की कामयाबी पर उसे बधाई देने लगे।
 
जिससे राजीव खन्ना भी बेहद खुश हो गए थे। राजीव खन्ना ने बताया कि राजीव कपूर ऐसे इंसान थे जो दूसरे की खुशी देखकर खुश होते थे। ये क्वालिटी आज के दौर लोगों में बेहद कम देखने को मिलती हैं। लेकिन अचानक अभिनेता के निधन की खबर ने सभी को हिल्ला कर रख दिया। जिसमें से एक राजीव खन्ना भी हैं। जिन्होंने एक दिन पहले ही उनसे बात की थी।
 
बता दें कि राजीव कपूर के लिए आने वाला वक्त काफी अहम था। क्योंकि वो पूरे 3 दशक बाद बॉलीवुड में कमबैक करने जा वाले थे। वो आने वाले समय आशुतोष गोवारिकर की तुलसीदास जूनियर में नजर आने वाले थे। जिसके लिए वो मीडिया को इंटरव्यू भी देने वाले थे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'भाबीजी घर पर हैं' में आएगा ट्विस्ट, इस तरह होगी शो में नई अनीता भाभी की एंट्री